महाराष्ट्र: भाजपा सीएम के साथ आधे से ज्यादा विभाग अपने पास रख सकती है, आज हो सकती तस्वीर साफ

मुंबई
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर गुरुवार को साफ हो सकती है। इसी बीच खबरें हैं कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को 3 बड़े मंत्रालय दिए जा सकते हैं। हालांकि, अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ, लेकिन अटकलें हैं कि भारतीय जनता पार्टी सीएम के साथ आधे से ज्यादा विभाग अपने पास रख सकती है। महाराष्ट्र सरकार में अधिकतम 43 मंत्रालय हो सकते हैं।

किसे क्या मिलेगा
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भाजपा शिवसेना को 3 बड़े समेत 12 कैबिनेट बर्थ दे सकती है। वहीं, अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खाते में कैबिनेट की 9 सीटें आ सकती हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा करीब आधी कैबिनेट बर्थ अपने विधायकों में बांट सकती है। अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है।

एकनाथ शिंदे को क्या मिलेगा
रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना को शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग और जल संसाधन मिल सकता है। अटकलें ये भी हैं कि राज्य में पहले की तरह एक मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला चल सकता है। इनमें एक-एक पद शिवसेना और एनसीपी को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि अजित पवार ने अपने नेताओं से कहा है कि शपथ ग्रहण इस वीकेंड हो सकता है।

भाजपा से हो सकता है सीएम
भाजपा या महायुति के अन्य दो दलों की तरफ से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि राज्य का मुख्यमंत्री भाजपा से आ सकता है। इस दौड़ में पहले भी राज्य का शीर्ष पद संभाल चुके देवेंद्र फडणवीस का नाम आगे है। महायुति ने 288 में से 230 सीटें हासिल की है, जिनमें भाजपा 132 सीटों पर विजयी रही।

क्या बोले एकनाथ शिंदे
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, 'मोदी और शाह जो भी निर्णय लेंगे, शिवसेना उसका पालन करेगी। उन्होंने दोहराया कि मैंने मोदी और शाह से कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर फैसला लेना चाहिए और यह हमारे लिए अंतिम होगा।' उन्होंने कहा, 'हम बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमें शाह और मोदी दोनों ने कहा था कि हम आपके पीछे पहाड़ की तरह खड़े हैं।

admin

Related Posts

सियासी बयानबाजी: पृथ्वीराज चव्हाण का ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित कथन, विपक्ष ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कही गई बात पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि…

MP बीजेपी की नई जिम्मेदारी: अंशुल तिवारी को दिया गया प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का पद

भोपाल मध्य प्रदेश बीजेपी ने एक बड़ी नियुक्ति कर दी है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद  अंशुल तिवारी को भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

दबाव में सूर्यकुमार यादव, भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत पर केंद्रित

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
दबाव में सूर्यकुमार यादव, भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत पर केंद्रित

68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन भोपाल में, 50 मीटर राइफल विजेताओं को मिला सम्मान

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन भोपाल में, 50 मीटर राइफल विजेताओं को मिला सम्मान