दो की मौत और तीन लोग गंभीर घायल, राजस्थान-बीकानेर के भारतमाला एक्सप्रेस-वे दो वाहनों की भीषण टक्कर

बीकानेर.

लूणकरणसर के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस मार्ग पर दो वाहनों की आपस में टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में जालोर के सायला तहसील के इकबाल खान पुत्र आलम खान, बालोतरा निवासी तगाराम की मौत की सूचना है। जबकि नवाब खान, रजाक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जालोर निवासी ट्रक चालक भारतमाला एक्सप्रेस मार्ग पर सहजरासर ढाणी भोपाला के पास ढाबे पर खाना खाकर ट्रक के पिछले हिस्से की जांच कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहा दूसरा ट्रक अंदर जा घुसा। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल श्याम लाल, ड्राइवर हजारी सिंह और प्यारे लाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे ड्राइवरों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए लूणकरणसर हॉस्पिटल भेजा। बाद में घायलों को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। जहां घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न