शपथ ग्रहण के लिए प्रियंका जब संसद भवन की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी राहुल ने उनकी फोटोज लीं, बना आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली
वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जब पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया, तो उनके बड़े भाई राहुल गांधी का अनोखा अंदाज सबके आकर्षण का केंद्र बन गया। शपथ ग्रहण के लिए प्रियंका जब संसद भवन की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी राहुल ने उन्हें अचानक रोक दिया और उनकी फोटोज लीं। यह देखकर साथ में खड़े अन्य नेता भी मुस्कुराने लगे।

राहुल ने कहा, "स्टॉप… स्टॉप"
जैसे ही प्रियंका ने सीढ़ियां चढ़ना शुरू कीं, राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, "स्टॉप… स्टॉप!"। प्रियंका रुक गईं और चौंककर भाई की ओर देखने लगीं। तभी राहुल ने अपनी जेब से मोबाइल निकाला और बोले, "मुझे भी एक फोटो लेने दो।" इस पर वहां मौजूद सांसद और नेता मुस्कुराने लगे।

हर एंगल से ली तस्वीरें
प्रियंका ने चलते हुए भी फोटो खींचने का आग्रह किया, तो राहुल गांधी पूरे फोटोग्राफर बन गए। उन्होंने अपनी बहन के अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लीं। तस्वीरें लेने के बाद उन्होंने प्रियंका को दिखाया, जिस पर दोनों मुस्कुराए। यह नजारा देखकर वहां मौजूद सभी सांसद ठहाके लगाते रहे।

भाई-बहन की गहरी बॉन्डिंग
राहुल और प्रियंका गांधी की बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में रहती है। दोनों हर मौके पर एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। अब जब प्रियंका लोकसभा में भी आ गई हैं, तो वह राहुल के साथ सत्ता पक्ष पर हमले करने में सहयोग करेंगी।

बता दें कि, हाल ही में संपन्न उपचुनावों में प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड से सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र से अपनी राजनीतिक शुरुआत की, जब राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में पारिवारिक गढ़ रायबरेली को बरकरार रखने के लिए सीट खाली कर दी थी। चुनावी मैदान में उनकी शुरुआत 20 साल बाद हुई है, जब उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनावों के दौरान रायबरेली में सोनिया गांधी और अमेठी में राहुल गांधी के लिए प्रचार किया था।  प्रियंका गांधी के लोकसभा में प्रवेश के साथ ही राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी समेत तीनों गांधी अब संसद सदस्य बन गए हैं। सोनिया गांधी वर्तमान में राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं।

admin

Related Posts

डराने की हद पार: रुचि तिवारी को रेप और नग्न परेड की धमकी, जातिगत हमले का आरोप

नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के सपोर्ट में हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक यूट्यूब चैनल की महिला पत्रकार को भीड़ द्वारा घेरकर कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने…

प्यार का खौफनाक अंत: नोएडा में कार के अंदर कपल मृत, गोलीकांड से मची दहशत

नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान