भोपाल के डिप्टी कलेक्टर की नौकरी खतरे में!30 नवंबर तक छुट्‌टी पर, आगे के लिए आवेदन नहीं आया; रोज खुल रहा चैंबर

भोपाल

 भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध बनाये। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी डिप्टी कलेक्टर गायब है। बताया जा रहा है कि राजेश सोरते ने 30 नवंबर तक छुट्‌टी का आवेदन दिया है।

डिप्टी कलेक्टर सोरते के विरुद्ध राजगढ़ जिले के पचोर थाने में 14 नवंबर को रेप के आरोप में केस दर्ज हुआ है। दरअसल, एक महिला ने 25 अक्टूबर को सोरते के विरुद्ध शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया था। 19 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर 14 नवंबर को पीड़ित ने पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज कराई थी।

डिप्टी कलेक्टर सोरते के विरुद्ध राजगढ़ जिले के पचोर थाने में 14 नवंबर को रेप के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। एक महिला ने 25 अक्टूबर को सोरते के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया था। 19 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर 14 नवंबर को पीड़ित ने पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज कराई थी।

किसी का कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे

केस दर्ज होने से पहले से ही सोरते ऑफिस नहीं आ रहे हैं। न ही किसी का मोबाइल रिसीव कर रहे हैं। इसी बीच उनका छुट्‌टी का आवेदन आ चुका है। जॉइंट कलेक्टर इकबाल मोहम्मद ने बताया-

बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने से पहले से ही सोरते ऑफिस नहीं आ रहे हैं। न ही किसी का मोबाइल रिसीव कर रहे हैं। इसी बीच उनका छुट्‌टी का आवेदन आ चुका है। मामले पर जॉइंट कलेक्टर इकबाल मोहम्मद ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते का छुट्‌टी का आवेदन 30 नवंबर तक है। आगे की छुट्‌टी के लिए फिलहाल कोई आवेदन नहीं आया है।

भोपाल कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर सोरते का चैंबर रोज खुल रहा है, लेकिन कुर्सी खाली ही है। इधर, उनके प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंपे गए हैं। ताकि, काम प्रभावित न हो। जनसुनवाई समेत अन्य कार्य सोरते के जिम्मे ही थे। इस मामले में सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया, डिप्टी कलेक्टर सोरते की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक टीम रवाना की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मामले में दो पत्र जारी कर गिरफ्तारी और निलंबन की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने एक पत्र अपर मुख्य सचिव मप्र शासन और दूसरा पत्र राजगढ़ एसपी को लिखा है। इसमें उन्होंने डिप्टी कलेक्टर पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उलंघन करने को लेकर विभागीय जांच कराते हुए निलंबन की मांग की थी।

वहीं, सिंह ने दूसरा पत्र राजगढ़ पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा है। इसमें पीड़िता के बयान के अनुसार धाराएं नहीं लगाए जाने की शिकायत करते हुए नियमानुसार धाराएं बढ़ाने की मांग की थी।

एसडीओपी बोले- गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी है

इस मामले में सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया, डिप्टी कलेक्टर सोरते की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक टीम रवाना की गई है।

निलंबन के लिए दिग्विजय लिख चुके लेटर

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मामले में दो पत्र जारी कर गिरफ्तारी और निलंबन की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने एक पत्र अपर मुख्य सचिव मप्र शासन और दूसरा पत्र राजगढ़ एसपी को लिखा है। इसमें उन्होंने डिप्टी कलेक्टर पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उलंघन करने को लेकर विभागीय जांच कराते हुए निलंबन की मांग की थी।

वहीं, सिंह ने दूसरा पत्र राजगढ़ पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा है। इसमें पीड़िता के बयान के अनुसार धाराएं नहीं लगाए जाने की शिकायत करते हुए नियमानुसार धाराएं बढ़ाने की मांग की थी।

admin

Related Posts

जीवन की कठिनाइयाँ, रिश्तों की कसौटी और बदलता समाज

जीवन की कठिनाइयाँ, रिश्तों की कसौटी और बदलता समाज मनुष्य की यात्रा का एक गहरा सच मनुष्य का जीवन एक लंबी और जटिल यात्रा है। इस यात्रा में कभी उजाले…

रातों-रात इंदौर में हुआ भयावह हादसा, आग में जलकर 8 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इंदौर  इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में एक घर में भीषण आग लई। इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 8 लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी