म प्र पावर जनरेटिंग कम्पनी में संविधान दिवस मनाया गया

संविधान का हर पन्ना, है शांति का संदेश,
लोकतंत्र की शक्ति से, बना ये अपना देश।
जन-जन की आवाज़ है, ये भारत की आशा,
संविधान में बसी है, हर नागरिक की भाषा।
आओ मिलकर कसम लें, करें इसका सम्मान,
संविधान के आदर्शों से, चमके भारत महान।

इन्ही भावनाओं के साथ म प्र पावर जनरेटिंग कम्पनी के मानव संसाधन एवं प्रशासन कार्यालय में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया । इस अवसर पर सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त वरिष्ठ विधि अधिकारी श्री विजेंद्र कुमार उपाध्याय ने संविधान की मूल भावना तथा उसके प्रावधानों को विस्तार से समझाया । एडवोकेट निधि पांडे ने संविधान में वर्णित नागरिको के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि 26 नवंबर की तिथि क्यो महत्वपूर्ण है क्योकि इसी दिन 1930 में महात्मा गांधी द्वारा लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी । इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक लोकेश उपाध्याय व मोहसिन खान ने भारतीय संविधान पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में संविधान पर क्विज का आयोजन किया गया एवं सही उत्तर देने वाले कर्मचारियों को पुरुस्कार दिया गया। मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवम प्रशासन दीपक कुमार कश्यप ने उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं क्विज में सही उत्तर देने वाले कर्मचारियों की सराहना की । कार्यक्रम का संचालन अमर कुशवाहा कार्मिक अधिकारी ने किया । इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अमन लुम्बा संयुक्त सचिव ने कार्यक्रम के अंत मे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान का पालन करने व प्रस्तावना की शपथ ग्रहण करवाई।

  • admin

    Related Posts

    हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम में भक्ति का सैलाब, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    छतरपुर  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य और दिव्य उत्सव शुरु हो गया है। यहां देश और दुनिया से हजारों श्रद्धालुओं के…

    भक्ति भाव से बिजुरी मे मनाया गया हनुमान जयंती

    भक्ति भाव से बिजुरी मे मनाया गया हनुमान जयंती  बिजुरी  नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माइनस ग्राउंड वार्ड नंबर 6 में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 4 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI