संगीत, नेतृत्व एवं रचनात्मकता का भव्य जश्न, लखनऊ ने अपने सालाना फेस्ट ओजस’24 की वापसी की घोषणा

लखनऊ
देश के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में से एक जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने अपने सालाना फेस्ट ओजस’24 की वापसी की घोषणा की है।  ओजस’24 की थीम है ‘नाइन्टीज़ नॉस्टेल्जिया’ एक यात्रा जो 1990 के सुनहरे दौर में ले जाती है। यह थीम उस दशक की मशहूर फिल्मों, संगीत एवं कार्टून का जश्न मनाती है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर इंडीपॉप हिट्स और दर्शकों के पसंदीदा क्लासिक जैसे टॉम एण्ड जैरी तक, यह फेस्ट उपस्थितगणों को कैसेट टेप, वीसीआर और झनकार बीट्स की दुनिया में ले जाएगा तथा आज के दौर की वाइब्रेन्ट एनर्जी को नई परिभाषा देगा।  
ओजस संस्थान का प्रमुख आयोजन है, जो संस्कृति, संगीत, नेतृत्व एवं रचनात्मकता का जश्न मनाता है। यह संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए बेहतरीन मंच है जो छात्रों एवं उपस्थितगणों को यादगार अनुभव प्रदान करता है।‘जयपुरिया लखनऊ ओजस 2024 के साथ नब्बे के दशक के जादू को फिर से जगाने के लिए तैयार है। यह उभरती प्रतिभा को अपनी क्षमता एवं रचनात्मकता दर्शाने का मौका देगा तथा इनोवेशन एवं सौहार्द्र के साथ यादगार अनुभव प्रदान करेगा।’ डॉ कविता पाठक, डायरेक्टर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने कहा।
ओजस का हर संस्करण पिछले साल की सफलता के साथ उत्कृष्टता की धरोहर को आगे बढ़ाता है। पिछले सालों के दौरान ओजस ने जाने-माने  कलाकारों, दिग्गजों एवं उत्साही दर्शकों को खूब लुभाया है। पिछले साल के संस्करण में अर्जुन कानूनगो ने अपने मनमोहक परफोर्मेन्स के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
2024 में भी ओजस ऐश किंग के स्टार परफोर्मेन्स तथा डीजे अवी की डीजे नाईट के साथ दर्शकों के लिए यादगार जश्न ला रहा है।
‘90 के दशक के मशहूर मुवी कैरेक्टर्स एवं कार्टून्स से प्रेरित इस साल का कार्यक्रम दर्शकों को इस जादू का अनुभव पाने के लिए आमंत्रित करता है। ओजस दर्शकों के साथ-साथ छात्रों को भी उनकी रचनात्मकता के प्रदर्शन का मौका देता है। छात्रों के उत्साह से स्पष्ट है कि ओजस 2024 एक शानदार और यादगार आयोजन बन जाएगा।’सीए डॉ रश्मि चौधरी, डीन ऑफ स्टूडेन्ट अफे़यर्स, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने कहा।
ओजस’24 में हिस्सा लेने वाले गणमान्य अतिथियों में शामिल हैं- श्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री; डॉ कुमकुम धार, हैड ऑफ बिरजु महाराज कथक संस्थान, लखनऊ, जिन्हें भारतीय शास्त्री नृत्य को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाना जाता है। एक प्रख्यात कलाकार के रूप में वे इस मंच को सांस्कृतिक रूप देंगी और अपनी कला के साथ निश्चित रूप से दर्शकों को प्रेरित करेंगी।
‘ओजस सिर्फ एक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि उत्साह एवं प्रतिभा का जीवंत जश्न है, यह छात्रों को उनकी क्षमता के प्रदर्शन का अवसर देकर यादगार अनुभव प्रदान करता है। यह बेहतरीन परफोर्मेन्सेज़ के साथ दर्शकों के मनोरंजन का वादा करता है। इसके माध्यम से हम दर्शकों को ऐसी यादें प्रदान करना चाहते हैं जिन्हें वे जीवन भर संजो कर रखें।’ श्री सागर शुक्ला, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, स्टुडेन्ट डेवलपमेन्ट काउन्सिल (बैच 2023-25) ने कहा।
मैनेजमेन्ट के छात्रों के लिए ओजस सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि वास्तविक दुनिया में लर्निंग का अनूठा अनुभव भी है। जो उन्हें टीमवर्क एवं लीडरशिप, इवेंट मैनेजमेन्ट, आपसी सहयोग, रचनात्मकता एवं इनोवेशन, नेटवर्किंग एवं एक्सपोज़र तथा लेगेसी बिल्डिंग जैसी विशेषताओं के लिए प्रेरित करता है।

  • admin

    Related Posts

    बीजेपी पर बरसे शिवपाल यादव, बोले- जनता की समस्याओं से दूर हो गई सरकार

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवपाल यादव ने राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए…

    न्यायालय में सुरक्षा पर सवाल: महिला ने पेशी के दौरान चाकू निकालकर दी धमकी

    वाराणसी वाराणसी कचहरी परिसर स्थित एसीजेएम षष्ठम (ACJM VI) के कोर्ट रूम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा