बांग्लादेश में ISKCON से जुड़े दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान एक वकील की हत्या, बढ़ा बवाल

नई दिल्ली
बांग्लादेश में ISKCON से जुड़े हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान एक वकील की हत्या हो गई है। चट्टग्राम जिले के बार एसोसिएशन के सदस्य रहे 32 साल के सैफुल इस्लाम का कत्ल हो गया था। यह घटना उस वक्त हुई, जब जिला अदालत में पेशी के बाद चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ले जाया जा रहा था। इस दौरान करीब 2 हजार की संख्या में चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी के समर्थक मौजूद थे। इसके अलावा अन्य तमाम लोग भी मौजूद थे। पुलिस, वकील और हिंदू संत के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी।

बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार की खबर के अनुसार इस हिंसा में वकील सैफुल इस्लाम मारे गए और 10 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। अब तक पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को अरेस्ट किया है। इस बीच बवाल बढ़ गया है और पूरे बांग्लादेश की ही जिला अदालतों में वकीलों ने काम करने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि आज भी प्रदर्शन हो सकता है। चट्टग्राम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाजिमुद्दीन चौधरी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि कोर्ट परिसर के मुख्य गेट के बाहर ही सैफुल इस्लाम की हत्या की गई। यह वाकया दोपहर करीब 3:30 बजे का है। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनको मृत घोषित किया गया।

बांग्लादेश पुलिस प्रशासन का आरोप है कि सैफुल इस्लाम की हत्या में चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी के समर्थकों का हाथ है। चिट्टग्राम के गुलाम रसूल मार्केट में काम करने वाले मोहम्मद दीदार का कहना है कि सैफुल इस्लाम को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। डेली स्टार के अनुसार स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें रोड के किनारे बुरी तरह पीटकर मार डाला गया। जिला अस्पताल के निदेशक तस्लीमुद्दीन का कहना है कि वकील सैफुल इस्लाम के सिर में भी गहरी चोटें आई हैं। इस मामले में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का बयान भी आया है और उन्होंने जांच के आदेश भी दिए हैं।

admin

Related Posts

रोबोट ने 21 KM की हाफ मैराथन 50 मिनट 26 सेकेंड में पूरी की, इंसान का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ टूट

बीजिंग बीजिंग में एक हैरान करने वाली घटना हुई. चीन की स्मार्टफोन कंपनी Honor के रोबोट लाइटनिंग ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ पूरी की मात्र 50 मिनट और…

26/11 जैसा हमला करने की योजना बना रहा लश्कर, बलूचिस्तान में स्पेशल ट्रेनिंग जारी

नई दिल्ली पाहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक पहले एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा अब अपने पारंपरिक ठिकानों से आगे बढ़कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं