आईपीएल में उर्विल पटेल रहे अनसोल्ड, तोड़ा सबसे महंगे ऋषभ पंत के फास्टेस्ट T20 शतक का रिकॉर्ड, ठोके 12 छक्के

त्रिपुरा
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में गुजरात और त्रिपुरा के बीच खेले गए मैच में ऋषभ पंत का छह साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर अब उर्विल पटेल बन गए हैं। उर्विल पटेल ने गुजरात की ओर से 35 गेंदों पर नॉटआउट 113 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने महज 28 गेंदों पर शतक पूरा किया। उर्विल टी20 इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज एक गेंद से चूक गए। सबसे तेज टी20 शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस्टोनिया और साइप्रस के बीच खेले गए मैच में इसी साल 27 गेंदों पर शतक ठोका था। 24-25 नवंबर को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन में उर्विल को कोई खरीददार नहीं मिला था। उर्विल इससे पहले गुजरात टाइटन्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन इस बार अनसोल्ड रहे। वहीं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड उन्होंने मेगा ऑक्शन के खत्म होने के दो दिन बाद ही ध्वस्त कर डाला।

पंत ने 2018 में दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक ठोका था। पंत को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने खरीदा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात और त्रिपुरा के बीच मैच की बात करें, तो त्रिपुरा ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। श्रीदम पॉल ने 57 रनों की पारी खेली, इसके बाद गुजरात ने महज 10.2 ओवर में ही दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

उर्विल के अलावा सलामी बैटर आर्य देसाई ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। उर्विल ने करीब 323 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए। इस दौरान उनके बैट से सात चौके और 12 छक्के निकले। पंत ने भी जब 32 गेंदों पर शतक ठोका था, तो उन्होंने भी अपनी पारी के दौरान 12 छक्के लगाए थे।

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज