नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 शिक्षकों सहित 1 वनकर्मी ने छात्रा की अस्मत को किया तार-तार

जनकपुर/एमसीबी

जनकपुर थाना अंतर्गत नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही 3 शिक्षकों ने एक वनकर्मी के सहयोग से घटना को अंजाम दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिग लडकी किराये के रुम में रहकर पढाई करती थी। शिक्षकों ने पढाई में सहयोग करने की बात कहकर 15 नवम्बर 2024 को दोपहर 12:00 बजे शिक्षक रावेन्द्र कुशवाहा अपने कार में बैठाकर कुशल सिंह परिहार के जनकपुर स्थित घर ले गये। इस दौरान कुशल सिंह परिहार के घर में उनकी पत्नी नही थी। घर मे कुशल सिंह परिहार और अशोक कुशवाहा मौजूद थे। उन्होंने दरवाजा को अंदर से बंद कर दिया और रावेन्द्र कुशवाहा, कुशल सिंह परिहार, अशोक कुशवाहा के बेड रूम में ले जाकर जबरन  बलात्कार किया।

एक सप्ताह बाद 22 नवम्बर 2024 की शाम करीब 5 बजे पीड़िता जब दुकान में सामान लेने जा रही थी तब कुशल सिंह परिहार बस स्टेण्ड के पास मिला और अपने मोटरसाइकिल में बैठाकर फारेस्ट वाले के किराये के रुम में लेकर गये। इस दौरान भी कुशल सिंह परिहार, अशोक कुशवाहा, रावेन्द्र कुशवाहा के द्वारा बारी-बारी से पुन: बलात्कार किया गया है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 228/2024 धारा- 70(2),49,351, (2), बीएनएस एंव 6,17 पाक्सो एक्ट अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह को दी गई जिसके बाद उनके निर्देश पर विवेचना के दौरान पीडिता और पीडिता के परिजनों के साथ थाना में महिला प्रधान आरक्षक प्रियंका पाण्डेय से बयान कराया गया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया की 15 नवम्बर 2024 को कुशल सिंह परिहार, अशोक कुशवाहा, रावेन्द्र कुशवाहा के द्वारा बलात्कार किया गया और 22 नवम्बर 2024 की शाम पीडिता को फारेस्ट स्टाफ के रूम में ले जाकर कुशल सिंह परिहार, अशोक सिंह के द्वारा बारी-बारी से बलात्कार किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अलेक्सियुस टोप्पो के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक दीपेश सैनी और पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जूर्म करना स्वीकार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल और नेक्शा का ऐक्सल 06 को गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया है।

आरोपी कुशल सिंह परिहार, अशोक कुशवाहा, रावेन्द्र कुशवाहा तथा बनवारी सिंह को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। मामले की संम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी, सउनि धनजय पाठक, महिला प्रधान आरक्षक प्रियंका पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष साहू, जय कुमार ठाकुर, संजय पाण्डेय, आरक्षक दीपक मिंज, मदन राजवाडे, मनोज कुमार, रवि सिंह, महिला आरक्षक प्रितिबिन्दू मिंज की सराहनीय भुमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

    रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्तियों तक लगातार पहुंचाया जा रहा है। ये शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण…

    शहरी विकास को मिलेगी रफ्तार, छह वार्डों में शुरू होंगे करोड़ों के निर्माण कार्य

    रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 52, 53, 54 एवं 58 में 01 करोड़ 08 लाख रूपये के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे