आंध्र प्रदेश अडानी समूह से जुड़े पावर सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट को कैंसिल कर सकता है, लगेगा झटका

आंध्र प्रदेश
अमेरिका में सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट के लिए रिश्वत और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आरोप के बाद गौतम अडानी और अडानी समूह की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। अब खबर है आंध्र प्रदेश अडानी समूह से जुड़े पावर सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट को कैंसिल कर सकता है। इसके लिए आंध्र सरकार फाइलों की समीक्षा कर रही है। यह जानकारी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दी गई है।

क्या है डिटेल
राज्य के वित्त मंत्री पय्यावुला केशव ने सोमवार को रॉयटर्स को बताया कि आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार पिछले प्रशासन की सभी इंटरनल फाइलों की जांच कर रही है, जिसके तहत कथित आरोप लगाए गए हैं। केशव ने कहा, ‘हम यह भी देखेंगे कि आगे क्या किया जा सकता है, जैसे कि क्या कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल करने की संभावना है… राज्य सरकार इस मुद्दे पर बारीकी से विचार कर रही है।’

क्या है मामला
अमेरिकी अधिकारियों ने गौतम अडानी और सात अन्य पर 2021 और 2022 के बीच ओडिशा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के संघीय क्षेत्र में सोलर एनर्जी सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट पाने करने के लिए कुछ भारतीय सरकारी अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने के लिए सहमत होने का आरोप लगाया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित सात अन्य पर बाजार रेट से महंगी सोलर एनर्जी खरीदने के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इसमें अधिकारियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया। आरोप है कि आंध्र प्रदेश राज्य सरकार के एक अधिकारी को 25 लाख रुपये प्रति मेगावाट का भुगतान किया गया था। उसके बाद राज्य सेकी से 7,000 मेगावाट (7 गीगावाट) सोलर एनर्जी खरीदने के लिए सहमत हुआ। हालांकि, अडानी समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया और उन्हें निराधार बताया है। वहीं, आंध्र प्रदेश की पिछली सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने पिछले हफ्ते किसी भी गलत काम से इनकार किया था। इधर, फ्रांसीसी तेल प्रमुख टोटलएनर्जीज ने सोमवार को अडानी समूह में और निवेश रोक दिया। बता दें कि टलएनर्जीज की अडानी ग्रीन में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

चंद्रबाबू नायडू भी जता चुके हैं नाराजगी
बता दें कि बीते शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य सरकार के पास पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार और अडानी समूह से जुड़े कथित रिश्वत घोटाले से संबंधित अमेरिका में दायर ‘आरोपपत्र रिपोर्ट’ है। उन्होंने अनियमितताओं पर कार्रवाई करने का ‘वादा’ किया। नायडू ने कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार और अडानी समूह से जुड़े आरोपों से दक्षिणी राज्य की प्रतिष्ठा और ब्रांड के तौर पर उसकी छवि को ठेस पहुंची है और उन्होंने इसे ‘बहुत दुखद घटनाक्रम’ बताया।

admin

Related Posts

7 साल बाद भारत दौरे की तैयारी में शी जिनपिंग? दिल्ली में BRICS मंच पर पुतिन संग दिख सकते हैं नजर

नई दिल्ली भारत और चीन के रिश्ते में बहुत जल्द नया मोड़ देखने को मिल सकता है. भारत-चीन लगातार अपने संबंध सुधार रहे हैं. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की…

‘राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी’, शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

कोलकाता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की सरकार होगी, और यह भारतीय परंपरा और संस्कृति को बनाए रखेगी तथा राज्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस