संजय राउत ने कहा- भाजपा को जितना बहुमत मिला है, उसे देखते हुए लगता है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे

मुंबई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया है। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी राजभवन पहुंचे थे। इस इस्तीफे के साथ ही महाराष्ट्र की विधानसभा भंग हो गई है और अब राज्यपाल ने नई सरकार के गठन तक एकनाथ शिंदे से कार्य़वाहक सीएम बने रहने को कहा है। इस बीच नई सरकार के गठन को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं, लेकिन सीएम पद को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। इस बीच उद्धव ठाकरे सेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि ज्यादा संभावना है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

संजय राउत ने कहा कि भाजपा को जितना बहुमत मिला है, उसे देखते हुए लगता है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यही नैतिकता भी कहती है। इसके साथ ही उन्होंने तंज भी कसा कि ये लोग तो पार्टियां तोड़ने में भी माहिर हैं। ऐसा भी हो सकता है कि ये लोग एकनाथ शिंदे या फिर अजित पवार की पार्टी को ही तोड़ दें। इन लोगों को दलों को तोड़ने में महारत ही हासिल है। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता कि भाजपा वाले एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनने दें। संजय राउत ने कहा कि ऐसा होना मुश्किल है और देवेंद्र फडणवीस ही रेस में आगे हैं।

इस बीच एकनाथ शिंदे गुट का बयाम भी आया है, जिससे लग रहा है कि मसला शायद मिल-बैठकर सुलझ जाएगा। शिंदे गुट की ओर से कहा गया है कि सीएम पद को लेकर भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है। ऐसी खबरें गलत हैं। शिवसेना के सीनियर लीडर दीपक केसरकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे कह चुके हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ओर से जो भी तय किया जाएगा, जो उसे माना जाएगा। केसरकर ने नए सीएम को लेकर कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह जो फैसला लेंगे, उसे लेकर भी सभी लोग राजी हो जाएंगे।

admin

Related Posts

BJP में राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर हलचल तेज, गोपनीय तरीके से भेजे जाएंगे नाम दिल्ली

भोपाल  केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर मध्यप्रदेश की तीन सीटों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। प्रदेश में तीन सदस्यों…

सियासी गलियारों में हलचल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा