उडुपी बस पलटने से ‘कंतारा’ प्रीक्वल के छह जूनियर कलाकार घायल

पैन इंडिया फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ की शूटिंग कर्नाटक में हो रही है, लेकिन आज फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है. हाल ही में फिल्म के कई कलाकार हादसे का शिकार हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि शूटिंग के बाद सेट से लौट रहे एक्टर्स की बस पलट गई है. इस हादसे में कई जूनियर एक्टर्स को गंभीर चोटें आई हैं. उडुपी जिले में बस पलटने से ‘कंतारा’ प्रीक्वल के छह जूनियर कलाकार घायल हो गए हैं. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, कंतारा फिल्म की टीम को ले जा रही मिनी बस रविवार रात जडकल के पास पलट गई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह घटना तब हुई जब वह जडकल के मुदुर में शूटिंग पूरी करने के बाद कोल्लूर लौट रहे थे.” मिनी बस में 20 जूनियर एक्टर्स थे. पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जडकल और कुंडापुर के अस्पतालों में ले जाया गया. कोल्लूर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फिलहाल इस मामले में फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि प्रोडक्शन हाउस इन कलाकारों के इलाज की जिम्मेदारी लेगा. बता दें कि ‘कंतारा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. 16 करोड़ के सामान्य बजट में बनी इस फिल्म ने 207 करोड़ की कमाई की. 2 घंटे 30 मिनट की यह फिल्म एक पौराणिक लोक कथा पर आधारित थी.

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, शानदार डायरेक्शन और स्टोरी लाइन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. वह फिल्म के मुख्य हीरो भी थे. इसका निर्माण हॉम्बल फिल्म्स द्वारा किया गया था. फिल्म ने दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते. अब इसका प्रीक्वल भी आ रहा है. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस घोषणा के बाद से ही प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है. ‘कंतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी. इसमें ऋषभ शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं.

  • admin

    Related Posts

    AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

    लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

    पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

    मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार