निर्माण एजेंसियाँ कार्यों की गुणवत्ता पर सतत् नज़र रखे

राज्यमंत्री गौर ने पौने दो करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि निर्माण एजेंसियां कार्यों की गुणवत्ता पर सतत् नज़र रखे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किए गए वादे के अनुसार क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी। आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण में पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सड़के लंबे समय तक चले, इसलिए सीमेंट-कांक्रीट रोड बनाए जा रहे हैं। नागरिकों को स्वच्छ पानी मिले, इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं। कॉलोनियों में नालियों का निर्माण कर सीवेज व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है।

राज्यमंत्री गौर सोमवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-74 में आयोजित भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से होने वाले कई निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाया है। क्षेत्र के विकास के लिए विकास के काम में कोई कमी नहीं रखेंगे। क्षेत्र के विकास कार्यों में युवा पीढ़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और पार्टी के युवा कार्यकर्ता क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। यह प्रशंसनीय है। राज्यमंत्री गौर ने वार्ड-74 की हैप्पी ग्रीन कालोनी में 30 लाख रुपए की लागत से साहू समाज भवन से बाईपास रोड तक बनने वाली सीसी रोड का भूमि-पूजन किया। कैलाश नगर सेमराकलां में 23 लाख 85 हजार की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण का भूमि-पूजन किया। संतोष नगर में 22 लाख 63 हजार रुपए की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली का भूमि-पूजन और और रहवासियों को पीने के पानी की समस्या के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। पुराना भानपुर गांव में एक लाख 86 हजार की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण का भूमि-पूजन किया और क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट चालू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। करारिया में मंदिर वाली गली में 14 लाख 40 हजार की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। ग्राम खेजड़ा में 61 लाख 85 हजार की लागत से बनने वाली विभिन्न आरसीसी नालियों के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। वार्ड पार्षद शकुन लोधी, श्री नीलेश गौर, श्री राजू लोधी, श्री विकास साहू, सुश्री अनीता साहू, श्री राजू साहू, श्री भारत साहू, श्री विकास पटेल, श्री राजू राठौड़ सहित नागरिक मौजूद थे।

 

  • admin

    Related Posts

    उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा, रीवा-रायपुर हवाई सेवा से विकास में तेजी आएगी

    रीवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार : उप मुख्यमंत्री  शुक्ल रीवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ी नजदीकियां भोपाल /रायपुर उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय रायपुर प्रवास में विभिन्न…

    एमपी में LPG संकट गहरा, 70% बढ़ी मांग; होटल-रेस्टोरेंट को 10% कमर्शियल सिलेंडर देने की गाइडलाइन, आदेश का इंतजार

    भोपाल  मध्य प्रदेश में एलपीजी की किल्लत लगातार बनी हुई है और इसका असर खास तौर पर होटल व रेस्टोरेंट कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है. लगातार आठवें दिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान