2 साल के मासूम को भिखारिन ने भीख मंगवाने के लिये किया किडनेप

भोपाल.
राजधानी भोपाल के मंगलवारा थाना इलाके में भीख मांगने वाली महिला महिला भीख मंगवाने के लिये 2 साल के मासूम का अपहरण किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले में राहत भरी बात यह रही कि शिकायत मिलते ही तुरंत एक्शन में आई पुलिस ने दर्जनो सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगालते हुए केवल 12 घंटों में अगवा किये मासूम को बरामद कर उसके परिजनो को सौंप दिया।

बच्चे का अपहरण करने वाली आरोपी भिखारिन महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया की बच्चे का अपहरण करने के लिये बीते कई दिनो से वह उसकी रेकी कर रही थी। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात 11 बजे एक महिला ने पति के साथ थाने आकर बताया कि वह भीख मांगने का काम करती है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह भारत टॉकीज रोड पर एक होटल के सामने रोड किनारे फुलकी खाने गई थी।

उसके साथ दो साल का बेटा और दो बच्चियां भी थी। अपने बेटे को गोदी से नीचे उतार कर वह फुलकी खाने लगी। बाद में जब उसने देखा तो उसका बच्चा गायब था। पति के डर के कारण वह दिन भर बेटे को कई इलाको में खोजती रही लेकिन उसकी कोई जानकारी न मिलने पर अगले दिन सुबह घर पहुंची और पति को सारी बात बताई। पति भी दिन भर बेटे को तलाशता रहा लेकिन उसका कोई पता नहीं चलने पर दंपत्ति रात को रिपोर्ट कराने थाने पहुंचे।

अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला कायम कर पुलिस ने जॉच शुरु की। पुलिस टीमो ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले इसमें अहम सुराग हाथ लगने पर आसपास की सड़को पर लगे 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया। आखिरकार 12 घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मासूम को अगवा करने वाली आरोपी महिला शायदा बी को हिरासत में लेने के साथ ही उसकी निशानदेही पर जहांगीराबाद क्षेत्र में छिपाकर रखे गये मासूम को बरामद कर लिया।

आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह भीख मांगने का काम करती है, तथा उस बच्चे पर उसकी कई दिनो से नजर थी, वह उसे चूराकर उससे भीख मंगवाने का काम कराना चाहती थी। इसके लिये वह कई दिनो से उस पर नजर रखे हुए थी। भारत टॉकीज इलाके में मौका मिलते ही उसे पीछे से उठा कर ले गई थी। अब पुलिस आरोपी महिला का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की जॉच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न

    भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी भोपाल में विगत दिनों अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा सूचना का अधिकार अधिनियम विषयों पर आयोजित 2 दिवसीय सेमिनार का सफलतापूर्वक समापन…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंटरनेशनल पैरा स्विमर श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दी बधाई

    भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के इंटरनेशनल पैरा स्विमर श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दुनिया के सबसे मुश्किल समुद्री चैनलों में से एक, न्यूज़ीलैंड के कुक स्ट्रेट को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

    बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके