जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून.
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन/जनसुनवाई में आज 95 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी सम्पत्ति विवाद, जल संस्थान, लोनिवि, एनएचआई, समाजकल्याण, राजस्व, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें विशेषकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता सुनते हुए निस्तारण करें।

उन्होंने जनमानस की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने तथा जो शिकायतें माननीय न्यायालय में लम्बित है तथा न्यायालय के विषय हैं के सम्बन्ध में शिकायतकर्ताओं को वस्तुस्थिति से अवगत कराने को निर्देशित किया। साथ ही पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करवाएं।

जनसुनवाई में गल्ज्वाड़ी में वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर टीन शैड बनाने की शिकायत पर सम्बन्धित विभागीय के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने को निर्देशत किया। ग्राम शेरपुर तहसील सहसपुर निवासी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पुस्तैनी जमीन पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, स्थानीय लोगों को डराया, धमकाया जा रहा है, जिस पर तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाही को निर्देशित किया गया है।

ईश्वर विहार तपोवन के निवासियों द्वारा शिकायत की गई कि वर्षा के दौरान सड़क पर पानी-पानी हो जाता है, जिस पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिस पर नगर निगम के अधिकारियों को कार्यवाही को निर्देशित किया गया। गली माजरा के शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायत की गई है कि उनका पानी बंद कर किया जा रहा है, जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं जल संस्थान के अधिकारियों को संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन/जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, समाज कल्याण आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

PM मोदी का मजेदार जवाब: “आप 75 के हो गए, अभी तो 25 बाकी हैं” और चाय वाले को चाय पर दिया ये संदेश

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान छात्रों से संवाद में अहम बात कही। उन्होंने कहा कि किसी को भी बीते वक्त का हिसाब लगाने की…

लोकसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही नहीं हो पाई, 9 फरवरी तक स्थगन

नई दिल्ली लोकसभा में आज भी कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई. लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य पोस्टर लहराते हुए वेल में आ गए. स्पीकर ओम बिरला ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना