कांग्रेस को भी जनता ने मजबूत जवाब दिया है, यह देश कई लोगों के बलिदान से बना है, ‘दैत्यों के साथ जो होता है वही हुआ’: कंगना

नई दिल्ली
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर महायुति गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'ये हमारी पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। हम सब कार्यकर्ता बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं और हम महाराष्ट्र व पूरे भारत की जनता के धन्यवादी हैं।' कंगना से पूछा गया कि उद्धव ठाकरे की इतनी बुरी हार होगी, क्या आपको इसकी उम्मीद थी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे इसकी उम्मीद थी। इतिहास गवाह है और मेरे कई रील्स भी वायरल हुए हैं। आखिर हम दैत्यों और देवताओं को कैसे पहचानते हैं। जो महिलाओं की इज्जत उतारते हैं, वे दैत्य श्रेणी के ही होते हैं। हमारी पार्टी ने महिलाओं को आरक्षण, अनाज, गैस सिलेंडर और शौचालय आदि दिया है। इससे पता चल जाता है कि कौन दैत्य है और कौन देवता है। दैत्यों का वही हुआ जो हमेशा होता है। उनकी हार हुई है।'

कंगना रनौत ने कहा कि महाभारत में एक ही परिवार था। फिर भी, उनमें फर्क कितना ज्यादा था। उन्होंने कहा, 'आप देखिए कि मेरा घर तोड़ा गया। मुझे गंदी-गंदी गालियां दी गईं। उन लोगों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। कांग्रेस को भी जनता ने मजबूत जवाब दिया है। यह देश कई लोगों के बलिदान से बना है। कुछ मुर्खों के इकट्ठे हो जाने से देश के टुकड़े नहीं हो सकते हैं।' कंगना से पूछा गया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर आप किसे देखती हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है। हमारे पास नेतृत्व के लिए एक से बढ़कर एक लोग हैं।

संभल में पथराव की घटना पर कंगना ने क्या कहा
उत्तर प्रदेश के संभल में पथराव की घटना पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सिर्फ संभल ही नहीं बल्कि हमारे देश में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां हिंदू प्रवेश नहीं कर सकते। ऐसे इलाकों में लोग शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे हैं और शरणार्थियों को फर्जी पहचान पत्र दिए जा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हमारा जो 'एक हैं तो सेफ हैं' और 'बटेंगे तो कटेंगे' का मंत्र हैं, उसका महत्व हमें साफ-साफ दिखता है। हमें अपने देश में एकजुट रहना होगा।

admin

Related Posts

कांग्रेस ने तय किया, बंगाल में ममता के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन एजेंडा क्या रहेगा?

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं. लेकिन, अभी से ही संकेत मिलने लगे हैं कि बंगाल की लड़ाई भी लगभग दिल्ली और बिहार जैसी…

दिल्ली में एमपी बीजेपी के नेताओं की बैठक, पार्टी में बदलाव के संकेत, हेमंत खंडेलवाल होंगे केंद्र में

भोपाल  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने डिनर डिप्लोमेसी का फॉर्मूला अपनाते हुए प्रदेश के सभी सांसदों को सहभोज पर बुलाया। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार