बावनकुले ने पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए आज बैठक की अध्यक्षता की, कहा-‘महाराष्ट्र में विपक्ष का नेता तक नहीं होगा’

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। भाजपा के प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'आलम यह है कि राज्य विधानमंडल में कोई विपक्ष का नेता तक नहीं होगा।' बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता का नहीं होना कांग्रेस और विपक्षी दलों के गलत कार्यों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में फर्जी बातें फैलाईं और मतदाताओं को धोखा दिया। विधानसभा चुनाव आते ही लोगों को इसके बारे में पता चल गया और मतदाताओं ने उन्हें बाहर कर दिया, जैसे कि हरियाणा में किया था।

भाजपा के सीनियर नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए आज बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र में चुनाव के कारण हमारा सदस्यता अभियान रोक दिया गया था। अब हमने महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ इसे फिर से शुरू किया है। मुंबई में सुनील राणे, पश्चिमी महाराष्ट्र में राजेश पांडे और अन्य नेता सदस्यता अभियान का नेतृत्व करेंगे।' उन्होंने कहा कि हमने आज 1.51 करोड़ नए सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है, कल हमारी एक और बैठक होगी। अगले कुछ दिनों में संगठनात्मक कार्यों के लिए हमारी कई बैठकें होंगी। हम अपनी पार्टी में नए मतदाताओं को जोड़ना चाहते हैं, नए सदस्यता अभियान का यही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

नाना पटोले मात्र 200 मतों के अंतर से चुनाव जीते
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है। इसकी प्रदेश इकाई के प्रमुख नाना पटोले मात्र 200 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं। बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समाज के सभी वर्गों ने भाजपा का समर्थन किया। राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि महायुति नेता और भाजपा नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है। विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) सिर्फ 46 सीट ही जीत सका। एमवीए में कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना(यूबीटी) शामिल हैं।

admin

Related Posts

कांग्रेस ने तय किया, बंगाल में ममता के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन एजेंडा क्या रहेगा?

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं. लेकिन, अभी से ही संकेत मिलने लगे हैं कि बंगाल की लड़ाई भी लगभग दिल्ली और बिहार जैसी…

दिल्ली में एमपी बीजेपी के नेताओं की बैठक, पार्टी में बदलाव के संकेत, हेमंत खंडेलवाल होंगे केंद्र में

भोपाल  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने डिनर डिप्लोमेसी का फॉर्मूला अपनाते हुए प्रदेश के सभी सांसदों को सहभोज पर बुलाया। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार