बाइक सवार 1 की मौत और 2 घायल, छत्तीसगढ़-कवर्धा में ओवरटेक में परिवार के तीन लोग दुर्घटनाग्रस्त

कवर्धा.

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सुबह एक ही परिवार के 3 लोग दर्दनाक सड़क हादसे के शिकार हो गए. बाइक सवार अपने दो बेटों के साथ कृषि कार्य के बाद वापिस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान ओवरटेक करने के बाद उनकी बाइक सामने से आ रहे वाहन से जा टकराई और तीनों सड़क पर गिर गए.

बाइक चालक गिरते ही पीछे से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं उसके दोनों बेटे भी इस हादसे में बाल बाल बचे हैं. मृतक के दोनों बेटों को तत्काल घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हेमदास कवर्धा निवासी के रूप में हुई है. हेमदार अपने दो बेटों के साथ धान की कटाई के बाद घर लौट रहा था. इस दौरान कवर्धा के नई मंडी के पास उसने कंटेनर को ओवरटेक किया और ठीक इस समय सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे हेमराज और उसके दोनों बेटे गिर गए. इसी दौरान हेमराज पीछे से आ रही कंटेनर के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल मृतक के दोनों बेटों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

admin

Related Posts

पोषण और देखभाल से बदली शान्वी की जिंदगी, अब है स्वस्थ और खुशहाल

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की सतत निगरानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिवार के सहयोग से बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपटनम के ग्राम पीलूर की एक वर्षीय बालिका…

छत्तीसगढ़ के हजयात्रियों को दी गई शुभकामनाएं, 391 यात्री हज के लिए रवाना

रायपुर हज 2026 के लिए मुंबई के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अब तक छत्तीसगढ़ राज्य के 391 हज यात्री हज-ए- बैतुल्लाह के लिए रवाना हो चुके हैं। हाजियों के मुंबई से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म