मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 69 पंजाबी बाग में विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 69 पंजाबी बाग में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा को हरित विधानसभा बनाने के लक्ष्य के साथ सभी 17 वार्डों में नागरिकों को थीम पार्कों की सौगात मिली है। स्वामी विवेकानंद थीम पार्क व मां नर्मदा परिक्रमा थीम पार्क नरेला क्षेत्र की स्वच्छता व सुंदरता का बेजोड़ उदाहरण है।

रहवासियों ने जताया आभार
नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 69 के रहवासियों द्वारा मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों की संख्या में रहवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। रहवासियों के स्वागत से अभिभूत मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जनता ने जो अपार स्नेह, आशीर्वाद व समर्थन दिया है वह एक ऋण की भांति है, इस ऋण को क्षेत्र के समग्र विकास के माध्यम से उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा विकास के मायने में कहीं से भी अछूती नहीं रहेगी।

रहवासियों को मिलेंगी यह सुविधाएं
वार्ड 69 अंतर्गत पंजाबी बाग में पार्क के विकास कार्यों के अंतर्गत पाथवे, बाउंड्री वॉल, गेट निर्माण, हाईमास्ट लाइट, सार्वजनिक शौचालय, पौधारोपण, वेंचर्स, झूले और अन्य मनोरंजन की सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी होगा और क्षेत्र में एक हरित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धूलकोट अब बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्ती नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नेपानगर अद्भुत नगरी है। यह कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है। बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत उदाहरण…

    100 निकायों में भूमि उपलब्ध, 4 शहरों में ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाएँ जा रहे हैं। गीता भवन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 1 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय