तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, चार लोगों की मौत

बिजनौर
यूपी के बिजनौर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में शामिल मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा नहटौर -कोतवाली देहात मार्ग पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास हुआ। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले यूपी के बिजनौर में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा 20 नवंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। इस हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए, जिसके बाद बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस हादसे को लेकर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मारछाल ने बताया था कि पीछे से आ रही बाइक गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसा हल्दौर नहटौर मार्ग पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। 16 नवंबर को भी बिजनौर में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी। तब एक कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई थी। सभी मृतक झारखंड से एक शादी समारोह से वापस अपने गांव तिबड़ी लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया था कि कार किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान उसने ऑटो को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया था कि ऑटो में सवार सात व्यक्ति थाना धामपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। हादसे में 6 लोगों की मौके पर और ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

 

  • admin

    Related Posts

    मथुरा नाव हादसा: NDRF की तलाश जारी, 15 की मौत

     मथुरा उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में 10 अप्रैल को हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। सोमवार को एनडीआरएफ…

    उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर भड़के बिजली कर्मचारी, डिस्कॉम मुख्यालयों पर होंगे प्रदर्शन

     लखनऊ उत्पीड़न की कार्यवाहियां वापस न होने पर गर्मियों में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की जिम्मेदारी शीर्ष प्रबंधन की होगी। यह चेतावनी विद्युत कर्मियों ने रविवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

    बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

    रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

    विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

    गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

    ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर