एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे दया तोड़ेंगे दरवाजा

'कुछ तो गड़बड़ है' और 'दया दरवाजा तोड़' जैसी पंच लाइन्स के लिए फेमस CID एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। इसकी शूटिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। पहले ही अपडेट्स आए थे और अब इसका प्रोमो भी जारी किया गया है। जहां दया घायल अवतार में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ये कब और कितने बजे से कहां आएगा। इसकी भी जानकारी दी गई है, जिसे जानने के बाद लोग बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और इसका इंतजार कर रहे हैं।

सोनी टीवी की तरफ से जारी CID के प्रोमो में दया के शरीर पर पट्टी बंधी हुई है। वह एक कमरे में होते हैं, जहां गैस पर पतीले में रखी चाय उफान मार रही होती है। वह कहते हैं, 'दुश्मन को लगा कि आसान है मुझे मिटाना, जो भूल चुके, उन्हें है ये याद दिलाना। लौटकर न आ सकूं, इतनी दूर गया नहीं। जो आसानी से मर जाए। वो दया नहीं।'

घायल दया की दिखी प्रोमो में झलक
इस दौरान दया अपनी बंदूक निकालते हैं। कपड़े पहनते हैं और बदमाशों के पीछे भागते हैं। और अंत में आवाज आती है, 'दया दरवाजा तोड़' और वह वैसा ही करते हैं। शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दया शेट्टी एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे। ये शो 21 दिसंबर से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर शनिवार और रविवार रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा।

CID में आखिर में क्या हुआ था?
बता दें कि जब CID का आखिरी एपिसोड दिखाया गया था, तो उसमें अभिजीत ने दया पर गोली चलाई थी, जिसके बाद वह खाई में गिर गए थे। अब कहानी उसी के आगे से देखने को मिलेगी। इस प्रोमो से पहले मुहुर्त पूजा का भी वीडियो सामने आया था। बताया गया था कि शो के मेकर बीपी सिंह ने अब आधिकारिक रूप से शूटिंग शुरू कर दी है।

  • admin

    Related Posts

    AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

    लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

    पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

    मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार