उप मुख्यमंत्री शर्मा बोले रायपुर दक्षिण उप चुनाव में सुनील सोनी स्पष्ट है कि जीतेंगे

रायपुर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर दक्षिण उप चुनाव को लेकर कहा कि सुनील सोनी स्पष्ट है कि जीतेंगे, और अच्छे मतों से जीतेंगे. उनको भी बृजमोहन की तरह बड़ा जनमत मिलेगा. उन्होंने पहले भी बड़े पदों पर रहते हुए निर्विवादित रहे हैं. जनता का उन पर पूरा विश्वास है. कांग्रेस की स्थिति सबको स्पष्ट है.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में झारखंड की स्थिति को लेकर कहा कि झारखंड में मुझे जहां-जहां की जिम्मेदारी मिली थी, कोडरमा, गिरिडीह, बगोदर, कोडरमा, गिरिडीह, जमुआ और पांडे में से 5 विधानसभा सीट जीत रहे हैं. कुल मिलाकर झारखंड की स्थिति क्या होती है, इसके लिए थोड़ी सी प्रतीक्षा करनी होगी.

वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी को बहुमत पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. बहुत स्पष्ट के साथ जनमत भाजपा के पक्ष में होगा. भाजपा की सरकार जिस परिश्रम से काम करती हैं, वह दिल जीत लेते हैं. यह सरकार है, उसमें धर्म संप्रदाय का मसला बिल्कुल भी नहीं है. भारत के हैं, भारतीय हैं. जो हिंदुस्तान का रहने वाला है, वह हिंदू कहलाएगा. उसमें कोई संशय वाला विषय नहीं है.

वहीं कांग्रेस के EVM पर सवाल उठाने पर विजय शर्मा ने कहा कि जीतेंगे तब देखा जाएगा. अगर वह जीत पाते हैं, तो वह उठाएंगे. पिछली बार जब बड़ी बहुमत की सरकार बनी थी छत्तीसगढ़ में, तब नहीं उठाए थे. उससे पहले जब अन्य स्थान पर कांग्रेस की या गैर भाजपा की सरकार बनी थी, तब नहीं उठाए, मन माफिक उठाते हैं. जब हारते हैं तो ठीकरा कहां फोड़ा जाए. अब इटली वालों के सिर पर फोड़ नहीं सकते हैं, इसलिए यहां ईवीएम पर फोड़ते हैं.

नक्सलवाद क्या निर्धारित समय से पहले खत्म हो जाएगा इस सवाल पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलिज्म के संबंध में विभिन्न माध्यमों से काम होता है. जो नक्सलियों से पीड़ित है, जो लोग नक्सली बनते हैं वो नौजवान, जो नक्सली सरेंडर करते हैं उनके लिए और पुलिस के ऑपरेशन के, यह चारों आयाम होते हैं. चारों आयामों पर तीव्रता के साथ काम हो रहा है.

उन्होंने कहा कि अमित शाह का संकल्प बड़ा है. चाहे नॉर्थ ईस्ट हो या झारखंड में, उन्मूलन हो या पूरे देश में बम धमाकों को खत्म करना है. उनका बड़ा संकल्प रहा है. उस संकल्प के आधार पर विष्णु देव साय के स्पष्ट मार्गदर्शन पर काम चल रहा है.

  • admin

    Related Posts

    श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित

    निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित रायपुर,  मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला जांजगीर-चांपा…

    छात्रावास की छात्राओं के संबंध में प्रसारित खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन

    जांच में स्पष्ट हुए तथ्य, विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण रायपुर  पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राएँ गर्भवती हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव