सबसे अच्छा अरेंजमेंट यूपी में मिला, मैं फैन हो गयाः दिलजीत सिंह दोसांझ

लखनऊ/मुंबई,

पंजाबी और हिन्दी फ़िल्मों के स्टार एवं गायक दिलजीत सिंह दोसांझ ने लखनऊ पुलिस के सुरक्षा इंतजाम पर दिल से खुशी जाहिर की। दोसांझ ने एक्स पर लखनऊ पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा कि बहुत-बहुत शुक्रिया। सबसे अच्छा अरेंजमेंट यूपी में मिला, मैं फैन हो गया। वेरी रिस्पेक्टफुल होस्ट।

इससे पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित दिल लुमिनाटी कार्यक्रम में दिलजीत ने बीती रात अपने गीतों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। दिलजीत के गीतों को सुनते हुए श्रोता अपने जगह पर ही झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान दिलजीत ने अपने प्रशंसकों से कहा कि मीडिया में अक्सर बातें होती हैं, दिलजीत का इसके साथ या उसके साथ कुछ चल रहा है। मैं सिर्फ आप सभी को प्यार करता हूं। एक न्यूज चैनल पर उनसे कहा गया कि वह बिना शराब का नाम लिये कोई हिट सांग नहीं गा सकते हैं। इस पर आप सभी को कहना चाहता हूं कि मेरे गीतों में पटियाला पेग हिट हुआ। इसी तरह मेरे गाये दूसरे गाने बॉर्न टू शाइन, गोट सांग, लवर सांग, नैना सांग भी आप लोगों ने सुपर हिट किये हैं।

इस कार्यक्रम में दस हजार श्रोताओं की भीड़ को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी लखनऊ पुलिस से पुलिस उपायुक्त दक्षिण केशव कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने बखूबी निभायी। संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ ने कार्यक्रम के संबंध में अपनी ओर से पुलिस तैयारियों को लेकर ट्वीट किया और इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए गायक ने धन्यवाद कहा है।

  • admin

    Related Posts

    AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

    लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

    पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

    मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार