विधायक फूल सिंह बरैया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मोदी का प्रोडक्ट बताया, धार्मिक यात्रा करके लोगों को धर्मांध बनाने का काम किया

दतिया
 बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मोदी का प्रोडक्ट हैं। धार्मिक यात्रा करके लोगों को धर्मांध बनाने का काम किया जा रहा है। धर्मांध व्यक्ति पर हमेशा के लिए राज किया जा सकता है। यह बयान दिया है कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने। बरैया, मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर सीट से विधायक हैं।

उनके बयान के बाद खलबली मच गई है। दरअसल, पत्रकारों ने भोपाल में फूल सिंह बरैया से बागेश्वर बाबा की धार्मिक यात्रा पर सवाल किया तो वे भड़क गए। बरैया ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस मजबूत होना चाहते हैं। इसके लिए वे खुद को होने वाले लाभ के लिए धार्मिक आयोजन करते हैं। धार्मिक यात्रा करके लोगों को धर्मांध बनाने का काम किया जा रहा है। धर्मांध व्यक्ति पर हमेशा के लिए राज किया जा सकता है।

पीसीसी बैठक में शामिल हुए थे बरैया

फूल सिंह बरैया  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) में प्रदेश कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए थे। उसके बाद ही उनका यह बयान सामने आया। बरैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में ताकत घट रही है। मोदी कमजोर रहे हैं। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इंडिया में हिन्दू है ही नहीं, तो हिंदू राष्ट्र कैसे बनेगा? आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 'सनातन हिंदू एकता' पदयात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा का दूसरा दिन था।

हमेशा बड़बोले रहे हैं बरैया

अनुसूचित जाति के नेता फूल सिंह बरैया दतिया की भांडेर विधानसभा सीट से 2023 के विधायक चुने गए हैं। वे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भिंड-दतिया सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रहे, लेकिन हार गए। विधानसभा चुनाव 2023 में एक प्रतिज्ञा के मुताबिक खुद का मुंह काला करने राजभवन पहुंच गए थे। उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश में 50 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगी तो वह अपना मुंह काला कर लेंगे, जब परिणाम आये तो कांग्रेस महज 66 सीटों पर ही सिमट गई थी।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अलर्ट: किसानों की उपज की कीमत और भुगतान में देरी नहीं चलेगी

कृषक कल्याण वर्ष-2026 उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग…

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. के.पी. यादव एवं उपाध्यक्ष कांकर ने संभाला पदभार

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. के.पी. यादव एवं उपाध्यक्ष कांकर ने संभाला पदभार खाद्य मंत्री राजपूत और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया भी थे मौजूद भोपाल मध्यप्रदेश राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

लखनऊ की धीमी पिच पर आरसीबी की परीक्षा, हार से LSG लगभग बाहर!

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
लखनऊ की धीमी पिच पर आरसीबी की परीक्षा, हार से LSG लगभग बाहर!

पंजाब को हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद, कूपर का शतक बेअसर

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
पंजाब को हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद, कूपर का शतक बेअसर

मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 2 views
मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 1 views
टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 0 views
संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत