चौधरी जुबैर अहमद ने कहा ने कहा- कांग्रेस से चुनौती नहीं भाजपा और आप की लड़ाई है

नई दिल्ली
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी। सीलमपुर विधानसभा से चौधरी जुबैर अहमद को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। हाल ही में वह कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। आप प्रत्याशी ने कहा कि सीलमपुर विधानसभा में स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास पर काम करेंगे। मेरा एकमात्र मुद्दा विकास है। इसे लेकर हम चुनाव में जा रहे हैं।

इस सीट पर मौजूदा विधायक आप का ही है। चौधरी जुबैर अहमद ने कहा है कि 10 साल में विधानसभा में काम हुए हैं। लेकिन और काम करने की जरूरत है। 200 बेड का जगप्रवेश चंद अस्पताल आज से 20 साल पहले मेरे पिता ने ही बनवाया था। अस्पताल को और बेहतर किया जा सकता है। इस अस्पताल को 500 बेड का करने की जरूरत है। आबादी के हिसाब से यहां पर डिस्पेंसरी, स्कूल को बेहतर करने की जरूरत है। सीवर पर काम करने की जरूरत है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि काम करने के लिए सरकार की जरूरत होती है। सरकार द्वारा मिलने वाले फंड की जरूरत होती है। एक फंड है जो सरकार द्वारा विधायक को मिलती है लेकिन नीतियों को लाने के लिए सरकार की जरूरत होती है। 500 बेड का अस्पताल करने के लिए सरकार की जरूरत पड़ेगी। सरकार का मैं हिस्सा रहूंगा तो आसानी से कार्य कर पाऊंगा। यहां की जनता चाहती है कि मैं आम आदमी पार्टी से विधायक बनूं। जनता के विश्वास और भरोसे पर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।

चुनाव में आपके लिए कौन सी पार्टी चुनौती है। इस पर उन्होंने कहा है कि हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। कांग्रेस तो हमारे लिए कहीं से भी चुनौती नहीं है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की लड़ाई है। विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे और अरविंद केजरीवाल का विकास के मामले में कोई हाथ नहीं पकड़ सकता है। विकास को लेकर अरविंद केजरीवाल की जो सोच है वह किसी अन्य नेता की नहीं है। दिल्ली में उन्होंने 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी। महिलाओं के लिए परिवहन व्यवस्था फ्री की। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल तैनात किए गए। केजरीवाल के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

 

admin

Related Posts

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का असर: अभी और सताएगा बदलता मौसम

 दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ पड़ी इन बौछारों ने लोगों…

Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात