किराड़ी से लागतार दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके ऋतुराज झा ने बातचीत में कहा, चुनाव जरूर लड़ूंगा

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली ही लिस्ट में तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें से एक विधायक ऋतुराज झा ने बागी तेवर अपनाते दिख रहे हैं। किराड़ी से लागतार दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके ऋतुराज झा ने बातचीत में कहा है कि वह 2025 में भी विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऋतुराज झा का टिकट काटकर पार्टी ने चंद दिनों पहले भाजपा से आए अनिल झा को उम्मीदवार बनाया है।

ऋतुराज झा ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल की है और टिकट भी अरविंद केजरीवाल का है। उन्होंने टिकट दिया था और उन्होंने ही काट भी दिया है। क्या ऋतुराज झा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'योद्धा कभी मैदान छोड़ते हैं क्या, मैदान-ए-जंग में योद्धा कभी मैदान छोड़ते हैं? हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तो कहा, 'ऐसा मैंने नहीं कहा है। मैंने सिर्फ यह कहा है कि मैं चुनाव लड़ूंगा।' 'आप' के उम्मीदवार अनिल झा को लेकर उन्होंने कहा कि उस आदमी के लिए प्रचार क्यों करेंगे जिससे 10 साल लड़े हैं।

2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में ऋतुराज झा ने अनिल झा को मात दी थी। वह लगातार 10 साल से 'आप' आप के विधायक हैं। प्रवक्ता का भी पद संभालने वाले ऋतुराज की गिनती पूर्वांचल से आने वाले प्रमुख चेहरों में होती है। वह विधानसभा में भी अक्सर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए दिखते थे। लेकिन अब टिकट कट जाने से खिन्न हैं। वह अपने समर्थकों से विचार-विमर्श के बाद जल्द कोई फैसला ले सकते हैं।

आम आदमी पार्टी को इस बार 10 साल की 'एंटी इनकंबेंसी' का भी सामना करना है। ऐसे में अटकलें हैं कि पार्टी बड़े पैमाने पर विधायकों के टिकट काट सकती है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जनता से मिले फीडबैक और जीत की संभावना को देखते हुए टिकटों का बंटवारा किया जाएगा। पार्टी ने पहली लिस्ट में जिन तीन विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें ऋतुराज झा के अलावा सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मटियाला से गुलाब सिंह हैं।

अब्दुल रहमान ने बातचीत में अधिक टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि वह परिवार में एक शादी को लेकर व्यस्त हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे क्या करना है इसको लेकर वह विचार-विमर्श के बाद कोई फैसला लेंगे।

admin

Related Posts

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का असर: अभी और सताएगा बदलता मौसम

 दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ पड़ी इन बौछारों ने लोगों…

Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात