केरल में नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल से कूदकर दी जान, 3 लड़कियों पर उकसाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

केरल
केरल के पथनमथिट्टा जिले में पिछले सप्ताह नर्सिंग की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन छात्राओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, चुट्टीपारा स्थित एसएमई नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा अम्मू सजीव (22) की सहपाठी रही 3 छात्राओं को गिरफ्तार किया गया है। घटना 15 नवंबर की रात को पथनमथिट्टा जिले के चुट्टीपारा स्थित एसएमई नर्सिंग कॉलेज में हुई। मूल रूप से तिरुवनंतपुरम की निवासी अम्मू सजीव ने छात्रावास भवन की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या से पहले सजीव ने अपनी डायरी में लिखा था, ‘मैंने हार मान ली है।’ लड़की के पिता सजीव ने पूर्व में कॉलेज प्रधानाचार्य से शिकायत की थी कि उनकी बेटी को उसके सहपाठी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने बताया कि शिकायत में नामित छात्राओं को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से 2 मूल रूप से कोट्टायम की निवासी हैं जबकि एक कोल्लम की रहने वाली है।

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप
सूत्रों ने बताया, ‘छात्राओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। विस्तृत पूछताछ और जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं।’ राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने भी केरल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। दूसरी ओर, केरल हाई कोर्ट ने 2 साल पहले 14 वर्षीय स्कूली छात्रा से बलात्कार करने के आरोपी पुलिस अधिकारी को जमानत देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति के. बाबू ने अधिकारी को राहत देने से इनकार कर दिया, जो पीड़िता के स्कूल में छात्र पुलिस कैडेट प्रशिक्षक था। अदालत ने कहा कि उसने जघन्य अपराध किया है और वह जमानत पर रिहा होने का हकदार नहीं है। अदालत संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत अभियुक्त के मौलिक अधिकार की अनदेखी नहीं कर सकती, लेकिन वह किए गए अपराध की जघन्य प्रकृति से भी पूरी तरह से अपनी आंखें नहीं मूंद सकती।

admin

Related Posts

हाईवे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, Rajmarg Pravesh पोर्टल से पाएँ पेट्रोल, फूड और रूट की जानकारी

नई दिल्ली Rajmarg Pravesh Portal launch: देश के नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का काम करना अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है. सड़क परिवहन और राजमार्ग…

कैश कांड पर नई कमेटी का गठन, जस्टिस यशवंत वर्मा प्रकरण में कौन संभालेगा जांच की कमान?

नई दिल्ली कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच कमेटी में बड़ा बदलाव हुआ है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के कारणों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम