पाक सरकार ने नए नियम लागू करते हुए कहा- सऊदी अरब जाने वाले लोगों को लिखकर देना होगा कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे

इस्लामाबाद
सऊदी अरब के शहरों में पाकिस्तानी भिखारी इतने ज्यादा हो गए कि सरकार के एक्शन लेना पड़ा। बीते दिनों बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भिखारियों को देश से निकाल दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी सरकार भी गंभीर हुई है। अब पाकिस्तान की सरकार ने नए नियम लागू करते हुए कहा है कि सऊदी अरब जाने वाले लोगों को लिखकर देना होगा कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे। सऊदी के पवित्र शहरों में उमराह की यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भीख मांगते पाए गए थे।

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में कहा था कि उमराह और हज के वीजा पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सऊदी अरब जाते हैं और वहा्ं भीख मांगते हैं। ऐसे में इन लोगों पर शिकंजा कसा जाए नहीं तो सऊदी अरब प्रशसन को कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा। सऊदी अरब ने इस्लामाबाद के धार्मिक मामलों के मंत्रालय को जानकारी दी थी कि सऊदी अरब की यात्रा करने वाले लोगों पर खास नजर रखी जाए।

सऊदी अरब ने जानकारी दी थी कि कम से कम 4300 भिखारियों की लिस्ट तैयार की गई है जिन्हें भगाने की तैयारी की जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अब शहबाज शरीफ की सरकार ने यात्रियों के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। एक नियम यह है कि सऊदी अरब की यात्रा से पहले लोगों को एक हलफनामा देना होगा। इसमें शपथ दिलाई जाएगी कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे।

इसके अलावा यात्रियों को समूह में यात्रा करनी होगी। पाकिस्तानी सरकार का मानना है कि जब लोग ग्रुप में होंगे तो वे भीख नहीं मांगेंगे। इसके अलावा टूर ऑपरेटर की भी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्लाइंट से एफिडेविट लें। अगर कोई एजेंसी ऐसा नहीं करती तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की जांच एजेंसियों ने अवैध रूप से उमराह का वीजा दिलवाने वाली एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कई ऐजी एजेंसियां हैं जो कि उमराह के वीजा पर लोगों को भीख मांगने के लिए सऊदी अरब भेजती हैं।

admin

Related Posts

Sahara Refund: 10 लाख रुपये तक का रिफंड सहारा से, 45 दिन में राशि प्राप्त करने के स्टेप्स जानें

 नई दिल्ली अगर आपने सहारा इंडिया (Sahara India) की किसी स्कीम में पैसा लगाया था और अभी तक आपको रिफंड नहीं मिला है, तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर…

यहां झाड़ू लगाने वालों की लग गई लॉटरी: 2 लाख महीना सैलरी, गवर्नर-IAS भी हैरान

तेलंगाना दक्षिणी राज्य तेलंगाना में सफाईकर्मियों की तन्ख्वाह जानकर आप दंग रह जाएंगे। बार-बार होने वाले वेतन बढ़ोत्तरी के बाद अब इस राज्य के सीनियर सफाईकर्मी दो लाख रुपये प्रति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 3 views
श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा