कश्मीर में मौसम में घुली ठंडक, सर्द हवाओं से छूटी कंपकपी, कश्मीर में -16 डिग्री तक गिरा तापमान

जम्मू कश्मीर
मौसम तेजी से करवट ले रहा है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ती जा रही है। हल्की ठंडी हवाएं तो अब सुबह और शाम के वक्त कंपकंपी छुड़ाने लगी हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 373 दर्ज किया गया। दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 9 में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, ये केंद्र आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर, शादीपुर, सोनिया विहार, विवेक विहार और वजीरपुर हैं। 400 या इससे अधिक एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है और इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को पहली बार ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी को पार कर गई, जिसके बाद सोमवार सुबह ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत चरण चार के प्रतिबंध लागू किए गए।

राजस्थान में भी सर्दी ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। माउंट आबू का तापमान में तेजी से गिरा है जहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.0 सेल्सिसय दर्ज किया गया। यह इस बार का अब तक का सबसे कम तापमान है। सीकर और फतेहपुर में भी काफी ठंड पड़ रही है। फतेहपुर का तापमान भी 6.7 डिग्री सेल्सियस और सीकर का तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, ‘अगले 4-5 दिन में सर्द हवाएं और तेज चल सकती हैं। जाहिर है कि इससे सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा।’

कश्मीर में कई जगह तापमान शून्य से नीचे
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया। ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में हुई हिमपात के कारण घाटी में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और कश्मीर के अन्य स्थानों पर लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा और पारा हिमांक बिंदु से नीचे चला गया। पिछले सप्ताह कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में हिमपात हुआ जिसके कारण पूरी घाटी में ठंड बढ़ गई। जम्मू-कश्मीर में आज न्यूनतम तापमान -10.92°C दर्ज हुआ। शुक्रवार का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः -16.06 डिग्री सेल्सियस और -8.79 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सापेक्ष आर्द्रता 44% है और हवा की गति 44 किमी/घंटा रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि मौसम की यह स्थिति 23 नवंबर तक जारी रहेगी। इस महीने की 24 तारीख को बादल छाए रहने और कश्मीर के कुछ स्थानों में हल्की वर्षा/हिमपात की संभावना है।

admin

Related Posts

VIP दर्शन पर अदालत नाराज, पूछा- क्या नेताओं और मंत्रियों के लिए अलग हैं भगवान?

चेन्नई मद्रास हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए बीते  पूछा कि भगवान के सामने तो सभी लोग समान होते हैं तो मंदिरों में VIP दर्शन जैसी व्यवस्था क्यों होनी चाहिए।…

रिकॉर्ड उत्पादन, बढ़ा मुनाफा और मजबूत लाभांश, एनएमडीसी ने दिखाई दमदार वृद्धि

हैदराबाद      सरकार के स्वामित्व वाली लौह अयस्क की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी ने अब तक के सबसे मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन के साथ वित्त वर्ष 26 को समाप्त किया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे