मार्नस लाबुशेन ने स्लिप में एक ऐसा दमदार कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक बॉलिंग के आगे मात्र 150 रनों पर ढेर हो गई है। जोश हेजलवुड ने इस दौरान सर्वाधिक 4 विकेट लिए। हालांकि इनमें से एक विकेट का क्रेडिट नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन को जाता है क्योंकि उन्होंने स्लिप में एक ऐसा दमदार कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था।

यह कैच भारतीय पारी के 47वें ओवर की है। ओवर की चौथी गेंद हर्षित राणा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में नाथन मैकस्वीनी के पास गई। नाथन मैकस्वीनी ने अपने बाईं ओर डाइव लगाते हुए कैच को पकड़ना चाहा, मगर गेंद उनके हाथ पर लगकर छिटक गई। हालांकि वहां मौजूद मार्नस लाबुशेन ने शानदार प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाया और गेंद को जमीन पर लगने से पहले कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के इस रिले कैच को देखने के बाद हर कोई हैरान दिखा।

भारतीय पारी का आगाज करने उतरे यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल भी खाता नहीं खोल पाए। भारत को तीसरा झटका जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को 5 के निजी स्कोर पर आउट करके दिया। लंच के ऐलान से पहले स्टार्क की गेंद पर केएल राहुल विवादास्पद तरीके से 26 के स्कोर पर आउट हुए।

लंच ब्रेक के बाद मिचेल मार्श ने ध्रुव जुरेल (11) और वॉशिंगटन सुंदर (4) को अपना शिकार बनाया। वहीं पंत के रूप में बहुमूल्य विकेट पैट कमिंस ने हासिल किया जो 37 रन बना पाए। इसके बाद हर्षित राणा 7 तो कप्तान जसप्रीत बुमराह 8 रन बनाकर आउट हुए। भारत को आखिरी झटका नीतिश राणा के रूप में आउट हुए। जोश हेजलवुड के अलावा पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श को 2-2 विकेट मिले।

  • admin

    Related Posts

    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक…

    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    मियामी इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान