संदिग्धावस्था में तालाब में मिला लापता युवक का शव फैली सनसनी

टीकमगढ़
 नगर के महेंद्र सागर तालाब में शव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक यहां अनेक युवक – युवतियों के शव मिलने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। बताया गया है कि आज 21 नवंबर 24 को दो दिन से लापता युवक का शव उतराता हुआ मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं कोतवाली टीआई पंकज शर्मा ने सूचना पश्चात मर्ग कायम कर विवेचना आरंभ कर दी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब में गुरुवार दोपहर 23 वर्षाय युवक रिंकू पुत्र कल्लू कुशवाहा का शव मिला। सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक पंकज शर्मा एवं कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ ने नाव की मदद से तालाब से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान पुरानी टेहरी निवासी रिंकू कुशवाहा के तौर पर हुई है।
 
हत्या की जताई आशंका –
 घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई गुड्डू कुशवाहा ने बताया कि उसका छोटा भाई रिंकू कुशवाहा बुधवार को सुबह से घर से लापता था। शाम को कोतवाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आज गुरुवार पुलिस को महेंद्र सागर तालाब में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस के साथ रिंकू के परिजन भी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम ने शव तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों से उसकी पहचान कराई गई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बड़े भाई ने रिंकू की मौत को संदिग्ध बताया है। उन्होंने पुलिस से पुरे मामले की जांच करने की मांग की है। मर्ग कायमी के बाद जाँच जारी  कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि रिंकू कुशवाहा के परिजनों ने बुधवार शाम उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आज उसका शव तालाब मे मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद  मौत के कारणों का खुलासा होगा।

  • admin

    Related Posts

    एमपी में 30 एकड़ पर 2000 घर और 200 दुकानें बनेंगी, मिली सरकारी मंजूरी

     जबलपुर  मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में नर्मदा रोड स्थित तिलहरी क्षेत्र में शहर की पहली सैटेलाइट सिटी विकसित की जाएगी। 30 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस प्रोजेक्ट को राजस्व…

    किसानों के खाते में ₹4000 जमा होंगे एक साथ, जानें इस योजना की पूरी डिटेल

    भोपाल मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार