अशोकनगर के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हुए डिजिटल अरेस्ट, डरकर ठग को दिया बैंक अकाउंट नंबर

अशोकनगर
ऑनलाइन ठगी के एक नए मामले में अशोकनगर के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ हरवीर सिंह रघुवंशी 2.5 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहे। ठगों से लगातार दो घंटे से अधिक समय तक वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान उन्होंने अपने को एक कमरे में बंद कर लिया। परिजनों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के कारण वे ठगी का शिकार होने से बच गए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ रघुवंशी ने बताया कि उनके पास बुधवार की दोपहर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। उन्हाेंने कॉल रिसीव किया तो बातचीत के दौरान ही वीडियो कॉल चालू हो गई। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति उनसे बात कर रहा था। उसने बताया कि तुम्हारी सिम से ऑनलाइन फ्राड हो रहा है, जिसकी मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर 17 शिकायतें दर्ज हैं। अचानक इस तरह की बात से डॉ रघुवंशी डर गए। रघुवंशी को डरा समझकर ठगों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा दिया।

लगातार कॉल पर जोड़ा रखा
ठगों ने बातचीत के दौरान पहले तो उन्हें डराया फिर लगातार कॉल पर जोड़े रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत चल रही है, इसलिए आप जुड़े रहे। बातचीत में डराते हुए उन्होंने आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर ले लिया। कुछ देर बाद वे ऑनलाइन पैसे डालने की मांग करने लगे।

पुलिस को देख डर गए ठग
करीब दो घंटे तक बंद कमरे में वीडियो कॉल से बात करते हुए देखकर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने से उन्होंने इंकार कर दिया तो परिजनों ने तत्काल पुलिस में उनके रिश्तेदार को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम थाने से पहुंची और दरवाजा खुलवाया। पुलिस को देखकर ठगों ने फोन काट दिया। इस दौरान ठगों ने उनके बैंक अकाउंट नंबर भी ले लिए थे।

मामले की जांच कर रही है पुलिस
हमारे संज्ञान में मामला आते ही तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर ठगों ने फोन बंद कर दिया। मामले की जांच कराई जा रही है। मनीष शर्मा टीआई कोतवाली, अशोकनगर

admin

Related Posts

मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज, एमजीएम इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में…

उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव