मध्‍य प्रदेश की तरह यूपी में भी ‘द साबरमती फिल्‍म टैक्‍स फ्री की जा सकती है, CM योगी ने देखी रिपोर्ट

लखनऊ
सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के फिनिक्‍स पलासियो मॉल में कैबिनेट सदस्‍यों के साथ फिल्‍म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी। योगी के साथ फिल्‍म के अभिनेता विक्रांत मैसी भी थे। अभिनेता विक्रांत मैसी एक दिन पहले 20 नवंबर को लखनऊ आए और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से शिष्‍टाचार भेंट की। यह फिल्‍म गुजरात के बहुचर्चित गोधरा कांड पर बनी हुई है। चर्चा है कि मध्‍य प्रदेश की तरह यूपी में भी यह फिल्‍म टैक्‍स फ्री की जा सकती है।

महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि गोधरा कांड पर बनी विक्रांत मेसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मुफ्त में दिखाने की व्यवस्था की गई है। भारतीय जनता पार्टी की महानगर की ओर से यह इंतजाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए किया गया है।21, 22 और 23 नवम्बर को फिल्म दिखाई जाएगी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग के अनुसार आलमबाग बस स्टैंड गेटवे मॉल पर होने वाले शो के लिए मुफ्त टिकट की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में गुरुवार को महानगर अध्यक्ष 12 से 3 बजे का शो कैंट पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ देखेंगे। शाम को 3 से 6 बजे का शो सरोजनीनगर विधान सभा कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद 22 तारीख को पूर्व और मध्य, 23 तारीख को उत्तर व पश्चिम पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता फिल्म देखने जाएंगे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म गोधरा में जो घटना घटी थी उसके बारे में सच्चाई बयां करती है। दुर्भाग्य यह है कि इस देश में सच्चाई को सामने आने में 22 साल से ज्यादा समय लगा।

admin

Related Posts

महंगाई का नया झटका: यूपी में बिजली दरें बढ़ीं, करोड़ों उपभोक्ता प्रभावित

 लखनऊ ईरान-इजराइल के युद्ध को लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई का असर बिजली पर भी पड़ गया है। यूपी में बिजली महंगी हो…

सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति पर जोर, नौसेना शौर्य वाटिका उद्घाटन में बोले योगी आदित्यनाथ

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई नहीं झुकता। हम जब अधूरी बात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे