बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक दिन पहले भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को किया शामिल

नई दिल्ली
बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक दिन पहले भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया है। ऐसा माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और नंबर तीन के बल्लेबाज शुभमन गिल पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। रोहित दूसरी बार पिता बने हैं तो वहीं, गिल चोटिल हैं। इन दोनों की गैर-मौजूदगी में बीसीसीआई ने बल्लेबाजी यूनिट को मजबूत करने के लिए देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया है। देवदत्त पडिक्कल इंडिया-ए के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए थे। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पडिक्कल ने दमदार पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की थी। इसके दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच में पडिक्कल ने मुश्किल हालात में इंडिया ए के लिए 86 रन की उम्दा पारी खेली थी। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने के लिए कहा गया। शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद देवदत्त की प्लेइंग इलेवन में भी जगह बनती हुई दिख रही है।
 
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा गया, देवदत्त पडिक्कल टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में शामिल हो गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से पहले टीम के साथ प्रशिक्षण के अपने अनुभव और उत्साह को साझा किया। बीसीसीआई ने इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अब तक के अनुभवों को बताया है।

दलीप ट्रॉफी में मचाया है धमाल
गौरतलब हो कि 24 साल के कर्नाटक के बल्लेबाज ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने एक पारी में 65 रन बनाए थे। पडिक्कल ने इंडिया डी के लिए तीन दलीप ट्रॉफी मैच में तीन अर्द्धशतक भी लगाए और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए टीम में जगह बनाई। हालांकि, प्रबंधन को पहले मैच में अनकैप्ड अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू का मौका देने की उम्मीद है। केएल राहुल तीसरे नंबर की भूमिका के लिए दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन पडिक्कल के शामिल होने से पर्थ टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए बहुत जरूरी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

admin

Related Posts

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का कहना है कि वह अपनी टीम के प्रदर्शन के आधार पर अपने खेल का आकलन करते हैं और इसके साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल