दुआ लीपा ने शाहरुख खान के प्रति अपने प्यार का ऐलान किया

न्यूयॉर्क

ग्लोबल पॉप सिंगर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर दुआ लीपा ने शाहरुख खान के प्रति अपने प्यार का ऐलान किया है। दुआ लीपा का कहना है कि वह शाहरुख से प्यार करती हैं। वह जल्द ही मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के लिए आने वाली हैं। दुआ लीपा ने अगस्त 2024 में एक पोस्ट में ऐलान किया था कि वह भारत आ रही हैं।

दुआ लीपा अभी अपने एल्बम Radical Optimism के लिए एशिया के टूर पर हैं, और जल्द ही भारत आएंगी। यह दूसरी बार होगा, जब वह यहां परफॉर्म करेंगी। इससे पहले उन्होंने भारत में साल 2019 में परफॉर्म किया था और जादुई समां बांध दिया था। वहीं इसी साल वह नया साल मनाने के लिए एक पर्सनल ट्रिप पर इंडिया आई थीं और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

शाहरुख के लिए जताया प्यार
दुआ लीपा ने हाल ही 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में न सिर्फ अपने कॉन्सर्ट और टूर के बारे में बात की, बल्कि शाहरुख खान के लिए भी प्यार जताया। दुआ लीपा से जब उनके फेवरेट बॉलीवुड एक्टर के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं, 'मुझे शाहरुख खान पसंद हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं।'

दुआ लीपा की यादगार ट्रिप
दुआ लीपा ने बताया कि जब उन्होंने Radical Optimism के लिए टूर की प्लानिंग शुरू की, तभी तय कर लिया था कि भारत को जरूर शामिल करना है। वह यहां जरूर परफॉर्म करेंगी। दुआ के मुताबिक, उनकी भारत की पिछली ट्रिप आज तक उन्हें याद है। उसकी खूबसूरत यादें उनके दिल में ताजा हैं।

भारत आने का ढूंढती हैं बहाना
दुआ लीपा ने यह भी कहा कि उनके दिल में भारत की एक खास जगह है। उन्हें यहां के लोगों और संस्कृति से प्यार है। दुआ लीपा ने कहा कि वह भारत आने के लिए बहाने ढूंढती रहती हैं। वहीं शाहरुख की बात करें, तो दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस हैं। हॉलीवुड सिलेब्रिटीज तक उनके दीवाने हैं।

  • admin

    Related Posts

    टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन छोड़ने के दिए संकेत, ‘ब्रांड न्यू डे’ बन सकती है आखिरी फिल्म

    फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। अब इसके मुख्य अभिनेता…

    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: मायरा के स्टॉकर की असलियत आई सामने, घर का निकला ऋषभ

    स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों एक बहुत ही धमाकेदार मोड़ चल रहा है. अभिरा और अरमान की मुश्किलें काफी बढ़ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे