अयोध्या में भगवान राम और मां जानकी का विवाह उत्सव, सीएम डॉ. मोहन यादव लड्डू रथ को अयोध्या के लिए रवान करेंगे

उज्जैन
 अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में होने जा रहे भगवान राम के विवाह उत्सव में भगवान महाकाल की ओर से लड्डू बांटे जाएंगे। मंदिर समिति द्वारा चिंतामणि स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में 1 लाख 11 हजार 111 लड्डुओं का निर्माण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज को केसरिया झंडी दिखाकर लड्डू रथ को अयोध्या रवाना करेंगे। बता दें कि श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर भी महाकाल मंदिर की ओर से एक लाख लड्डू अयोध्या भेजे गए थे। अयोध्या में श्रीराम विवाह की रस्में शुरू हो गई हैं।

बरात जनकपुर जाने की तैयारी

तिलक उत्सव हो चुका है और अब बरात जनकपुर जाने की तैयारी चल रही है। अयोध्या और जनकपुर के साथ उज्जैन में भी राम विवाह उत्सव का उल्लास छाया है। महाकाल मंदिर में कर्मचारी मुदित मन से लड्डू बना रहे हैं।

उनका कहना है कि यह सोचकर ही मन मयूर की तरह नाच उठता है कि अयोध्या में श्रीराम के विवाह उत्सव में उनके हाथों से बने लड्डू बांटे जाएंगे। रामकाज में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।
विशेष पैकेजिंग

मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि लड्डू बनाने के साथ उनकी विशेष पैकेजिंग की जा रही है। इन लड्डुओं को विशेष रूप से सुसज्जित वाहन द्वारा अयोध्या भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झंडी दिखाकर लड्डू रथ को अयोध्या के लिए रवाना करेंगे।

यह संपूर्ण कार्य कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की देख-रेख में चल रहा है। मंदिर समिति द्वारा विशेष वाहन को लड्डू रथ का रूप दिया जा रहा है। इसकी साज-सज्जा में राम विवाह की झलक दिखाई देगी।

उच्च गुणवत्तायुक्त लड्डू

महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसाद सबसे शुद्ध माना जाता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा मंदिर को सबसे सेफ भोग प्लेस घोषित किया गया है। महाकाल मंदिर देश का पहला मंदिर है जिसे यह प्रमाण पत्र मिला है।

मंदिर समिति चिंतामणि स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई रवा, बेसन तथा ड्राय फ्रूट्स को मिलाकर शुद्ध देसी घी से सर्वोत्तम लड्डू बनती है। यही उच्च गुणवत्ता युक्त लड्डू अयोध्या में राम विवाह के अवसर पर बांटे जाएंगे।

admin

Related Posts

कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, पहले पिटाई फिर कार से कुचला, सीएम ने शोक व्यक्त किया

 उज्जैन   उज्जैन शहर के बेकरी कारोबारी के बेटे की कनाडा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में हुई, जहाँ…

प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भेंट, चर्चा का अहम मुद्दा

प्रधानमंत्री  मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर लिया मार्गदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा