करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या, बीजेपी नेता ने सख्त कार्रवाई की मांग की, सपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप

करहल
यूपी उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। इस बीच करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या की खबर आई। लड़की की हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के नेता पर लगाया गया है। बीजेपी नेता ने करहल में दलित युवती की हत्या पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी के करहल प्रत्याशी अनुजेश प्रताप ने दलित युवती की हत्या का सपा पर आरोप लगाया है।

उन्होंने ऐक्स पर पोस्ट किया है कि गुंडागर्दी की सारी हदें पार और इंसानियत को शर्मसार करते हुए करहल के बूथ संख्या 13 गांव कझरा में एक दलित समाज की बेटी हत्या बस इसलिए कर दी क्योंकि वो भाजपा को मतदान करने जा रही थी। वहीं बीजेपी के हैंडल से पोस्ट किया गया है कि करहल में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित एक दलित बेटी को सपाई प्रशांत यादव और उसके साथियों ने इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने भाजपा को वोट देने की बात कही थी। उधर,लड़की के घरवालों ने भी आरोप लगाया गया। घरवालों ने कहा कि लड़की ने बीजेपी को वोट करने के लिए कहा था।

दरअसल, करहल थाना क्षेत्र के से गायब दलित युवती का शव बोरी में बंद पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह 8 बजे के लगभग करहल से बरनाहल मार्ग पर सेंगर नदी पुल के निकट झाड़ियों में शव बरामद हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि भाजपा को वोट देने की बात कहने पर सपा समर्थकों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंका दिया। कस्बा करहल के मोहल्ला जाटवान निवासी शिशुपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री दुर्गा मंगलवार की दोपहर 12 बजे से गायब है। पुत्री इस बार भाजपा को वोट देना चाहती थी इसलिए पुत्री को सपा समर्थक प्रशांत यादव पुत्र भूपेंद्र यादव निवासी तपा की नगरिया करहल तथा मोहन पुत्र रविंद्र कठेरिया निवासी मोहल्ला कस्सावान डॉक्टर जहीर के अस्पताल के सामने करहल अपनी बाइक पर बिठाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। उसकी पुत्री का शव नगला अंती के निकट सेंगर नदी पुल के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहरा मच गया। क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दोनों आरोपियों को लिया गया हिरासत में
एसपी विनोद कुमार भी पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों ही आरोपियों को सूचना मिलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। युवती की मौत कैसे हुई और दुष्कर्म की पुष्टि के संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद खुलासा होगा।

बसपा नेताओं ने बंधाया ढांढस, भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर बोला हमला
उधर, सूचना पाकर बसपा नेता दीपक पेंटर, जिलाध्यक्ष मनीष सागर, करहल से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी डॉक्टर अवनीश शाक्य के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव ने युवती की मां का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया और घटना की निंदा की। कहा कि भाजपा को वोट देने पर युवती की हत्या कर दी गई। बुधवार को करहल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के तहत मतदान चल रहा है, ऐसे में दलित युवती की हत्या से क्षेत्र में सियासत गरमा गई है।

admin

Related Posts

प्लेसमेंट में चमकी यूपी की यह यूनिवर्सिटी, हाई-पैकेज ऑफर्स से छात्रों का भविष्य हुआ मजबूत

गोरखपुर  उत्तर प्रदेश के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के 194 विद्यार्थियों को अलग-अलग मल्टी इंटरनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है। इन छात्रों को तीन से 13 लाख रुपये…

सर्दी ने पकड़ी रफ्तार: यूपी में कोहरा + शीतलहर, मौसम विभाग का रेड/येलो अलर्ट

लखनऊ  तराई क्षेत्र में ठंड का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को हालात ऐसे रहे कि दिनभर घना कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे सूर्यदेव के दर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे