रूस यूक्रेन के शहरों पर जोरदार हवाई हमले कर सकता है, दूतावास ने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी

रूस
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने कीव स्थित अपने दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, उसे इस बीत की सूचना है कि 20 नवंबर को रूस यूक्रेन के शहरों पर जोरदार हवाई हमले कर सकता है। दूतावास ने अपने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी। यूक्रेन में अमेरिकी नागरिकों से भी संभावित हवाई हमले की चेतावनी के लिए तैयार रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया।

दूतावास ने यह भी कहा कि अमेरिकी कर्मचारी फिलहाल यूक्रेन से बाहर भेजे जा रहे हैं और कुछ प्रमुख कूटनीतिक कार्यों को अन्य स्थानों से निपटने की योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि यूक्रेन में स्थिति और रूस की सैन्य गतिविधियों के आधार पर अमेरिकी दूतावास की स्थिति में समय-समय पर बदलाव हो सकता है।

आपको बता दें कि यूक्रेन ने हाल ही में रूस पर ATACMS मिसाइलों से हमला कर दिया था। इसके बाद रूस ने कहा कि यूक्रेन ने उसपर छह ATACMS मिसाइलों से हमला किया है, जिनमें से पांच मिसाइलों को रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। वहीं, एक मिसाइल रूस के एक इंडस्ट्रियल इलाके में जा गिरी। यूक्रेन के इस कदम के बाद रूस काफी नाराज है और उसने परमाणु हमले की धमकी दी है। रूस ने कहा कि इस हमले का बेहद करारा जवाब मिलेगा। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने तो तीसरे विश्व युद्ध के शुरुआत की धमकी तक दे डाली है।

इससे पहले अमेरिकी सरकार ने यूक्रेन में बढ़ती हिंसा और हवाई हमलों की बढ़ती आशंका को लेकर कई बार अपने नागरिकों को चेतावनी दी थी। साथ ही, अमेरिका ने अन्य देशों से भी यह अपील की थी कि वे यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने का काम तेजी से करें।

रूस और यूक्रेन के बीच इस युद्ध का 2024 में भी कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन ने रूस के आक्रमण का डटकर मुकाबला किया है, लेकिन रूस की हवाई और मिसाइल हमले की रणनीति के कारण स्थिति बेहद जटिल हो गई है।

  • admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया से क्राइम नेटवर्क तक: शहजाद भट्टी और भारत में फैले कथित आतंकी मॉड्यूल की जांच तेज

    नई दिल्ली  शहजाद भट्टी हाल के महीनों में ये नाम भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की जांच में बार-बार सामने आया है। इसका कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से…

    हिमाचल सड़क हादसा: साच पास मार्ग पर गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की जान गई

    हिमाचल चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र चुराह में साच पास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक और अन्य सात पर्यटकों की जान चली गई. हादसा साच पास से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 3 views
    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल