ईरान ने कॉलेज में अंडरवियर में घूमने वाली महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की, आया बड़ा अपडेट

ईरान
ईरान ने कॉलेज में अंडरवियर में घूमने वाली महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की है। कहा जा रहा है कि वह बीमार है। तेहरान की एक यूनिवर्सिटी में महिला के अर्धन्गन घूमने का वीडियो वायरल हुआ था। खबरें थी कि महिला ने विरोध के रूप में अंडरवियर में घूमने का फैसला किया था। खास बात है कि 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान गर्दन और सिर कवर करना जरूरी हो गया है।

ईरान की न्यायपालिका ने बताया है कि उसने कपड़े उतारकर घूमने वाली छात्रा के खिलाफ कार्यवाही नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने कहा, 'यह देखते हुए कि उसे अस्पताल ले जाया गया था और पता चला कि वह बीमार है। उसे परिवार के हवाले कर दिया गया है…। और कोई भी कानूनी मामला उसके खिलाफ दाखिल नहीं किया गया है।'

नवंबर की शुरुआत में वीडियो सामने आया था। बताया जा रहा था कि घटना तेहरान के इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारस महिला ने यूनिवर्सिटी में सुरक्षाबलों की तरफ से मारपीट किए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन के तौर पर यह कदम उठाया था। खबरें थीं कि सुरक्षाबलों ने पाया था कि महिला ने हिजाब नहीं पहना रखा था। साथ ही महिला घायल भी हो गई थी।

ईरानी पत्रकार मसीह अलिनेजाद ने घटना का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'ईरान में एक छात्रा का उसकी यूनिवर्सिटी की मोरल पुलिस ने हिजाब को लेकर उत्पीड़न किया। उसने कपड़े उतारकर कैम्पस में अंडरवियर में घूमकर विरोध प्रदर्शन किया…। उनका फैसला ईरान की महिलाओं की आजादी की जंग याद दिलाता है। हां हम अपने शरीर का इस्तेमाल एक हथियार की तरह शासन से लड़ने के लिए कर सकते हैं, जो बाल दिखने के कारण महिलाओं को मार देता है।'

admin

Related Posts

सोशल मीडिया से क्राइम नेटवर्क तक: शहजाद भट्टी और भारत में फैले कथित आतंकी मॉड्यूल की जांच तेज

नई दिल्ली  शहजाद भट्टी हाल के महीनों में ये नाम भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की जांच में बार-बार सामने आया है। इसका कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से…

हिमाचल सड़क हादसा: साच पास मार्ग पर गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की जान गई

हिमाचल चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र चुराह में साच पास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक और अन्य सात पर्यटकों की जान चली गई. हादसा साच पास से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 0 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’