पत्नी का आरोप ‘किन्नर से हुआ उसका विवाह’, पति ने मेडिकल कराने से किया इंकार !

ग्वालियर
 अब तक आपने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना, पति के मारपीट, नशेड़ी पति और सास-ससुर के अत्याचार जैसे कई मामले सुने होंगे। अब हाल ही में इस थाने में एक महिला द्वारा ऐसी शिकायत की गई है, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। महिला का कहना है कि उसका पति किन्नरों की तरह तैयार होकर बाजार में पैसे मांगता है। ये सच्चाई सामने आने के बाद से ही पति ने उसे मारना पीटना और ज्यादा कर दिया है।
2020 में हुई थी महिला की शादी

पड़ाव स्थित महिला थाने में आई शिकायत के अनुसार ग्वालियर की ही रहवासी एक महिला ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि उसकी शादी साल 2020 में ग्वालियर के ही एक परिवार में हुई थी। शादी बड़ी धूमधाम से की गई थी। इस शादी में युवती के परिवार ने लड़के वालों को 12 लाख रुपए के आभूषण और शादी का पूरा सामान दिया था। शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो पति ने कहा कि अभी वह तैयार नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है। इसलिए उनके बीच कुछ नहीं हुआ। नवविवाहिता ने भी पति की बात मान ली और अलग रहने लगी।
शादी के बाद बदल गया सबका व्यवहार

विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वालों का बिहेवियर पूरी तरह बदल गया। छोटी छोटी बातों पर विवाद होने लगा। कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं, महिला के साथ कई बार मारपीट भी की गई, जिसका विरोध करने पर पति ने भी उसके साथ मारपीट की। जब वह बीमार हो गई तो उसे उसके मायके छोड़ दिया जाता। फिर भी वह अपनी गृहस्थी को बचाने का हर संभव प्रयास करती रही लेकिन रिश्ते बिगड़ते ही चले गए।
कमरे में सोने लगी ननद

महिला ने बताया कि पति के साथ न रहने पर जब वह विरोध करने लगी तो उसके कमरे पर उसकी ननद ने कब्जा कर लिया। वह भी उस कमरे में आकर सोने लगी। इन सब से भी जब ससुरलजनों के आगे वह नहीं टूटी तो ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए ओर स्कूटर की मांग की। आखिरकार 2023 में दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया गया।
आंखों से देखी सच्चाई

महिला का आरोप है कि एक दिन जब वह बाजार कुछ खरीदारी करने गई थी। तो उसने अपने पति को एक ऐसे रूप में देखा जिसकी कल्पना कभी कोई पत्नी नहीं कर सकती। महिला का कहना है कि उसका पति महिलाओं के भेष में, उन्हीं की तरह आभूषण आदि पहनकर किन्नरों के साथ में था। इस बात को लेकर दोनों के बीच जब विवाद हुआ तो पति का कहना था कि वह इवेंट का काम करता है तो कई बार उसे उस तरह का भेष भी रखना पड़ता है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित

नरसिंहपुर 13 मई 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिये माताओं और बहनों का सम्मान सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक एवं…

मिल्क मैजिक पर गंभीर आरोप: पाम ऑयल और मिलावटी वस्तुओं से तैयार किए जा रहे थे उत्पाद, शिकायत दर्ज

भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डेयरी उद्योग में बड़े पैमाने पर मिलावट और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।प्रवर्तन निदेशालय के भोपाल क्षेत्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर