एआर रहमान ने सायरा बानो से तलाक के बाद उनकी बेस गिटारिस्‍ट भी हुई पति से अलग

मुंबई

संगीतकार एआर रहमान ने 19 नवंबर को सायरा बानो से तलाक का ऐलान किया था। वहीं, अब उनकी बेस गिटारिस्‍ट मोहिनी डे ने भी कुछ घंटे बाद पति से अलग होने का फैसला किया है और लोगों को इसकी जानकारी दी है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह पति मार्क हार्टसच से अपनी शादी खत्म कर रही हैं।

मंगलवार, 19 नवंबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मोहिनी ने नोट शेयर कर लिखा, 'भारी मन से, मार्क और मैं ऐलान करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। यह फैसला अपसी समझ से लिया है। हालांकि हम अच्छे दोस्त रहेंगे। हम दोनों ने फैसला किया है क्योंकि दोनों ही लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। तो आपसी सहमति से अलग होना ही आगे बढ़ने का अच्छा तरीका है।'

मोहिनी और मार्क करेंगे साथ काम
मोहिनी ने बताया है कि वह और मार्क भले अलग हो रहे हैं लेकिन अपने प्रोजेक्ट्स पर वह एक-दूसरे की मदद करते रहेंगे। 'हम अभी भी कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करेंगे। जिसमें मामोही और मोहिनी डे ग्रुप शामिल है। हमें हमेशा साथ मिलकर काम करने पर गर्व है और यह जल्द ही रुकने वाला नहीं है।'

निजता का सम्मान करने करी अपील
इस नोट में ये भी लिखा है कि वह दोनों दुनिया में हर किसी के लिए प्यार रहे, इसकी दुआ करते हैं। साथ ही लोगों से मिले सपोर्ट की सराहना करते हैं। उन्होंने ये भी कहा, 'प्लीज इस समय हमारे प्रति थोड़ा पॉजिटिव रहकर और हमारी प्राइवेसी का सम्मान करिए और फैसले का अनादर न करिए। साथ ही खुद से ही कोई राय न बनाइए। क्योंकि वह हमें पसंद नहीं आएगा।'

एआर रहमान के साथ किया काम
बता दें कि मोहिनी ने एआर रहमान के साथ दुनिभार में 40 से ज्यादा शोज किए हैं और अगस्त 2023 में अपना पहला एल्बम रिलीज किया है। इनकी उम्र 29 साल है। और वह सिंगर के ट्रूप में बेस गिटारिस्‍ट हैं।

  • admin

    Related Posts

    दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड शो छोड़ने की हैरान कर देने वाली कहानी

    मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार होती हैं. उनकी हर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिस्पॉन्स मिलता है. यही कारण है कि दीपिका…

    रिलीज से पहले विवादों में ‘The Kerala Story 2’, केरल हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को लगाई फटकार

    केरल द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेशन के समय दिमाग नहीं लगाया। बता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 0 views
    जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 0 views
    अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 3 views
    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

    क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

    जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर