चार आरोपी पुलिस हिरासत में, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में जादू-टोना के शक में वृद्धा की हत्या

सूरजपुर.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक गांव में जादू-टोना करने के संदेह में एक परिवार के चार सदस्यों ने 65 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ओडगी थाना क्षेत्र के सावरवा गांव में 14 नवंबर को हुई हत्या के आरोप में एक दंपति और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान प्राण साईं (59), उनकी पत्नी मुन्नी बाई (57), उनके बेटों मुकेश (18) और मुकुम (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्राण साईं के एक अन्य बेटे ने तीन-चार साल पहले आत्महत्या कर ली थी और परिवार का मानना है कि यह मौत पीड़िता नानकी बाई द्वारा किए गए काले जादू का नतीजा है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को मुकेश ने बुजुर्ग महिला को घर बुलाया और उसे शराब पिलाई, जिसके बाद मुन्नी बाई ने पीड़िता पर जादू-टोना करके उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। मुकेश ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसके भाई ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद परिवार शव को पास के जंगल में ले गया और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया। ग्रामीणों ने 16 नवंबर को शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

admin

Related Posts

अबूझमाड़ के सोमरू राम का बरसों का इंतजार खत्म

अबूझमाड़ के सोमरू राम का बरसों का इंतजार खत्म सुशासन शिविर में 'एक ही दिन' में बना आधार कार्ड ​सुशासन तिहार बना राहत का माध्यम   ​रायपुर      छत्तीसगढ़…

गांव-गांव तक पहुंचा सुशासन, शिविर में सैकड़ों आवेदन मिले और तुरंत हुआ निराकरण

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसा, 400 से अधिक आवेदन प्राप्त, कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान हितग्राहियों को मिली विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ रायपुर दंतेवाड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 0 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?