शिवपुरी कलेक्टर ने समारोह में खाने की गुणवत्ता को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए , पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी

शिवपुरी
जिले में एक शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग के चलते 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे। इन सभी का उल्टी और दस्त से बुरा हाल हो गया था। सभी पीड़ित मरीजों को शिवपुरी के जिला अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इस शादी समारोह में हुए फूड पॉइजनिंग के बाद जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है।

दरअसल, शिवपुरी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ऐसा आयोजन जहां 500 से अधिक लोगों की संख्या होगी, वहां भोजन तैयार करने के लिए एक निर्धारित एडवाइजरी का पालन करना होगा। इसमें खाने की गुणवत्ता को लेकर कुछ दिशा-निर्देश जारी किया गया है। यदि इसका उल्लंघन किया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी। इस एडवाइजरी का पालन सभी आयोजनकर्ताओं, होटल, मैरिज गार्डन संचालकों को करना होगा।

डोसा की चटनी खाना पड़ गया भारी

शहर के उदय विलास पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान 200 से अधिक लोगों के बीमार होने के बाद, वहां पर इस्तेमाल किए गए खाने के सामानों जैसे पनीर, दूध और अन्य सामानों के सैंपल फूड इंस्पेक्टर ने लिए थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमएचओ ने एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि डोसा की चटनी खाने के कारण लोग बीमार हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया था कि बीमार मरीजों के बयानों के आधार पर यह जांच करके निष्कर्ष निकाला गया है। जब यह मामला सुर्खियों में आया तो कलेक्टर ने एडवाइजरी जारी कर दिया है।

admin

Related Posts

रतलाम में पोल्ट्री फार्म में छापा, 100 किलो एमडी केमिकल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम  पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खाली पड़े पोल्ट्री फार्म…

बड़वानी उत्कृष्ट विद्यालय में ‘अपात्र’ का चयन: नियमों को ताक पर रखकर कार्तिक को भेजा नागालैंड, जिला टॉपर शिवम बागुल का हक मारा!

 बड़वानी  बड़वानी -शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत छात्रों के चयन में एक बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ताज़ा खुलासे ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा