साबर डेयरी के पशु आहार संयंत्र और पुलिस विज्ञान कांग्रेस का अमित शाह करेंगे उद्घाटन

गांधीनगर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने गुजरात दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और करोड़ों रुपयों की सौगात प्रदेश को देंगे। मंगलवार को अमित शाह गांधीनगर में महात्मा मंदिर में एक डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में 50वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में पुलिसिंग और सार्वजनिक सुरक्षा में प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

उसके बाद अमित शाह साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के निकट साबर डेयरी के पशु आहार संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। जिसकी उत्पादन क्षमता 800 मीट्रिक टन है। उद्घाटन गुजरात के कृषि और डेयरी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। इस संयंत्र से अरवल्ली और साबरकांठा जिले के पशुपालकों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलने की उम्मीद है। इसे 210 करोड़ रुपये की लागत से बनाकर तैयार किया गया है।

मंगलवार शाम को अमित शाह अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में शेला गांव के पास एक नव-विकसित झील का लोकार्पण करेंगे। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे अमित शाह ने विश्वास जताया कि भाजपा और उसके सहयोगी दल महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मणिपुर में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। जिसमें सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की थी।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा था “कोई भी शक्तिशाली इकोसिस्टम चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह सच्चाई को हमेशा के लिए अंधेरे में नहीं छिपा सकता। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इकोसिस्टम को चुनौती देती है और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है।”

 

admin

Related Posts

भारत के मैप ने बढ़ाई पाकिस्तान की बेचैनी, कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया

इस्लामाबाद संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए भारत के एक मानचित्र ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़…

रेफरेंडम के बाद बांग्लादेश की राजनीति में नया अध्याय, ऊपरी सदन गठन से बदल सकती है ताकत की तस्वीर

ढाका  बांग्लादेश चुनाव और जनमत संग्रह के नतीजों के बाद इस मुल्क की राजनीति में आमूल-चूल बदलाव होने वाला है. बांग्लादेश को न सिर्फ नए नेता, नई पार्टी का नेतृत्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री