घने कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम गाड़ी से एक के बाद एक चार कार टकराई, एक घायल

फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम गाड़ी से एक के बाद एक चार कार टकरा गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर कट के पास हुई।

इस घटना में एक कार सवार में सवार व्यक्ति घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना में एक कार चालक आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। एक के बाद एक कारों के टकराने के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पंहुचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले फिरोजाबाद में एक अलग घटना में बीते 13 नवंबर को दक्षिण थाना क्षेत्र के मीरा चौराहे पर एक मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें 45 वर्षीय बृज किशोर की मौत हो गई और उसका साथी 38 वर्षीय रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गया था।

वहीं 9 नवंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया था। जहां सवारियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि तापमान गिरने के साथ ही धुंध और कोहरे की परत ने उत्तर भारत को चपेट में ले लिया है। दिल्ली एनसीआर में भी भारतीय मौसम विभाग ने आगे भी घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे ने दृश्यता को काफी कम करके स्थिति को और भी खराब कर दिया है। कोहरे और जहरीली हवा के संयोजन ने उड़ान संचालन को भी बाधित कर दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर देरी हो रही है।

 

admin

Related Posts

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, UP में 10% तक बढ़े बिजली बिल लागू

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद बुरी खबर है। प्रदेश में भीषण गर्मी, भारी बिजली कटौती और किल्लत के बीच अब जनता पर महंगाई की एक…

जलशक्ति विभाग में जीरो टॉलरेंस मॉडल, ऑनलाइन और पारदर्शी ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तबादला नीति में पारदर्शिता को लेकर विशेष ध्यान दे रही है. सरकार का पूरा प्रयास है कि विभागों में तबादले के दौरान किसी भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 5 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला