चोरों के हौसले इतने बुलंद की माता के जेवरात और मुकुट सहित दान पेटी चोरी

कोरबा

जिले की पुलिस को इन दिनों चोर चुनौती देते नजर आ रहे है। जिले और शहर में लगातार रोजाना चोरी की वारदाते हो रही है, जिससे पुलिस की रात्रि गस्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह अब भगवान के घर को भी नहीं बक्श रहे है। ताजा मामला नगर पंचायत पाली से सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक एक मादन मुख्य मार्ग स्थित राज कालिका मंदिर पर चोरों ने धावा बोला और मंदिर में विराजमान मूर्तियों से मुकुट और जेवरात लेकर फरार हो गए, इस दौरान चोर अपने साथ दान पेटी भी साथ ले गए थे।

बता दें कि राज कालिका मंदिर में पंडित प्रमोद तिवारी रोज की तरह सोमवार की रात 9 बजे मंदिर के कपाट बंद कर घर चले गए थे, इसके बाद आज सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मंदिर के गर्भगृह का ताला भी टूटा हुआ था और गेट के पास में एक त्रिशूल पड़ा हुआ मिला। मंदिर के अंदर प्रवेश करने पर माता काली की प्रतिमा पर मुकुट नथनी सहित अन्य देवी देवताओं के मुकुट आदि गहने गायब मिले, इसके अलावा मंदिर की दान पेटी भी उसके स्थान पर नहीं मिली।

मंदिर में चोरी का पता लगने के बाद मंदिर के पुजारी ने तत्काल पाली पुलिस को घटना की जानकारी दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस चोर को पकड़ने के लिए स्निफर डॉग को बुलाया। इस दौरान मंदिर के आसपास सर्चिंग की गई, तब मंदिर के पीछे कुछ दूरी पर खाली दान पेटी मिली। मंदिर से चोरी हुए मुकुट और जेवरात की कीमत करीब 2 लाख रूपये बताई जा रही है।

बीते 3 महीने में बढ़ी चोरी की वारदातें
गौरतलब है कि पाली क्षेत्र में बीते 3 महीने में छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही है, पहले तो चोर घरों और दफ्तरों को निशाना बनाते थे। अब चोरों ने मंदिर में भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। लगातार चोरियों ने आमजन की नींद हराम कर दी है। वहीं पुलिस के हाथ अब तक खाली है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद है।

  • admin

    Related Posts

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास CBSE कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम, अनुष्का मंडल बनी टॉपर (98.8%) सीपत, बिलासपुर एनटीपीसी सीपत स्थित बाल…

    बाल विवाह के खिलाफ जनकपुर में हुंकार: एसपी रत्ना सिंह की सख्त चेतावनी, समाज ने लिया बदलाव का संकल्प

    बाल विवाह के खिलाफ जनकपुर में हुंकार: एसपी रत्ना सिंह की सख्त चेतावनी, समाज ने लिया बदलाव का संकल्प मनेन्द्रगढ़/एमसीबी “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान के तहत जनकपुर में आयोजित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

    मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल