एसएनसीयू खरगोन के समर्पित प्रयास से नवजात का जीवन हुआ संरक्षित

एसएनसीयू खरगोन के समर्पित प्रयास से नवजात का जीवन हुआ संरक्षित

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को संरक्षित करने के समेकित प्रयास राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे

भोपाल

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को संरक्षित करने के समेकित प्रयास राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। हाई रिस्क प्रेगनेंसी का चिन्हांकन कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के साथ गंभीर नवजात शिशुओं को स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में विशेष देखभाल कर उनका जीवन सुरक्षित किया जा रहा है।

खरगोन ज़िले के बड़गांव की निवासी श्रीमती अंजलि पति नीरज ने 13 अक्टूबर को 28वें सप्ताह में समय से पहले नवजात शिशु को जन्म दिया। शिशु का वजन मात्र 990 ग्राम था और उसे गंभीर श्वांस संबंधी समस्याएं थीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिशु को तुरंत एसएनसीयू खरगोन में भर्ती किया गया।

डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और सपोर्ट स्टॉफ की समर्पित टीम ने 36 दिनों तक शिशु का उपचार किया। कंगारू मदर केयर तकनीक और बिना किसी एंटीबायोटिक्स के सफल देखभाल के बाद 18 नवंबर को शिशु का वजन बढ़कर 1.470 किलोग्राम हो गया है। अब शिशु को पूर्णतः स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही शिशु के माता-पिता को घर पर देखभाल और वजन बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक सलाह दी गई है। माता-पिता ने एसएनसीयू टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दिया।

  • admin

    Related Posts

    लाड़ली बहनों के चेहरे पर खुशी, CM मोहन यादव बोले- इस दिन से आएंगे ₹3000 खाते में

    भोपाल विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav Ladli Behna Yojana) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने…

    सतत जीवन शैली की ओर अग्रसर महाविद्यालय: ‘वेस्ट टू वेल्थ’ कार्यशाला में नवाचारों की गूंज

    भोपाल आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “सतत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग