टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका, पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुभमन गिल नहीं आए नजर

नई दिल्ली
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार तीसरे फाइनल में पहुंचने का सपना संजोय भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है, जहां उसे 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हाल ही में होम टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 के क्लीनस्वीप ने भारतीय टीम की उम्मीदों को तगड़ा झटका जरूर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाली बन चुकी है। भारतीय टीम को अगर बिना किसी और टीम के रिजल्ट पर आश्रित हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो उसे ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। पर्थ के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) मैदान पर भारतीय टीम ने वॉर्म-अप के लिए एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला था, जिसमें शुभमन गिल और केएल राहुल चोटिल भी हो गए थे। केएल राहुल हालांकि अपनी चोट से उबर गए, लेकिन गिल का पहला टेस्ट से बाहर होना लगभग तय हो चुका है। पर्थ के नए टेस्ट वेन्यू ऑप्टस स्टेडियम में जब भारतीय टीम पहुंची, तो टीम बस में शुभमन गिल नजर नहीं आए।

कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले ही पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं और अब ऐसे में गिल का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। गिल ने उस इंट्रा स्क्वॉड मैच की दोनों पारियों में 28 और 42 रन बनाए थे। गिल बैटिंग के दौरान काफी सजह भी नजर आ रहे थे। गिल को फील्डिंग के दौरान स्लिप में बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय टीम टीम बस से ऑप्टस स्टेडियम में उतरती हुई नजर आ रही है।

बस से सबसे पहले विराट कोहली बाहर निकले और उसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर, यशस्वी जायसवाल और बाकी खिलाड़ी नीचे आए। भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज बहुत ज्यादा अहम है और इस टेस्ट सीरीज में कई खिलाड़ियों का फ्यूचर भी दांव पर लगा होगा, जिसमें विराट कोहली, हेड कोच गंभीर के साथ-साथ आर अश्विन, मोहम्मद सिराज जैसे नाम भी शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा