नर्सिंग इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में घुसा युवक, छात्राओं के साथ बदसलूकी, आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस हवाले

कोंडागांव

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में जिला मुख्यालय में जीएनएम (GNM) नर्सिंग इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में रविवार रात सुरक्षा व्यवस्था की कमी के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टला. देर रात 12 बजे एक युवक छत से कूदकर छात्राओं के हॉस्टल में घुस आया और छात्राओं के कमरे खटखटाने लगा. आरोपी ने छात्राओं के साथ बदसलूकी और हाथापाई भी की जिससे उन्हे चोट भी आई है. आरोपी ने छात्राओं के निजी कपड़े भी अपनी जेब में रख लिए थे. वहीं इस घटना में छात्राओं ने हिम्मत और दिमाग से काम लिया और आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिला मुख्यालय में संचालित हो रहे  जीएनएम (GNM) इंस्टीट्यूट में रविवार रात 12 बजे छत से कूदकर   एक युवक नर्सिग छात्रों के हॉस्टल के अंदर घुस आया और वह छात्राओं के कमरे खटखटाने लगा. इससे छात्राएं गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. की. इतना ही नहीं आरोपी ने लड़कियों के अंडर गारमेंट इनर अपनी पॉकेट में रख लिए थे. इसके बाद आरोपी युवक ने छात्राओं के साथ बदतमीजी और हाथापाई भी की, जिसके चलते कुछ छात्राओं को चोट भी आई है. लेकिन छात्राओं ने हिम्मत और विवेक से काम लेते हुए पुलिस को तत्काल सूचना दी और  आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. इस घटना में सबसे अधिक हैरानी की बात है कि आऱोपी ने गिरफ्तारी के वक्त लड़कियों से कहा कि मैं फिर आऊंगा और देख लूंगा… इस घटना के बाद से हॉस्टल की छात्राओं में डर बना हुआ है.

वहीं इस घटना की खबर मिलते ही छात्राओं के परिजन भी हॉस्टल पहुंचकर बच्चों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. साथ ही नर्सिंग छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं परिजनों का कहना है कि  छात्रावास में 85 से ज्यादा छात्राएं रह रही हैं. लेकिन वहां कोई वार्डन की तैनाती ही नहीं है, जो रात में इन छात्रों का ख्याल रख सके. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर केवल एक चौकीदार के भरोसे छात्राएं यहां निवासरत हैं. वही कमरों में अंदर से कुण्डी तक नहीं लगती. इससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है.

हॉस्टल की छात्राओं ने बताया कि वहां किसी भी कमरे के अंदर लगे दरवाजे की कुंडी नहीं लगती. रात में कोई महिला वार्डन भी साथ नहीं रहती. इसकी शिकायत हमने कई बार की है. लेकिन अब तक समाधान कोई समाधान नहीं किया गया. इस हादसे से हम सभी लोग डरे सहने से हैं. हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ाई जाने की जरूरत है.

वहीं इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि युवक राहुल नेम को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की प्राचार्य अनीता सोनी ने बताया कि यहां पर कल वार्डन भी छुट्टी पर थी और वार्डन को भी यहां अटैच किया गया है. इसके अलावा हमने भी कई बार लिखित शिकायत ऊपर अधिकारियों को दी है.

  • admin

    Related Posts

    बस्तर संभाग में जांच व्यवस्था मजबूत, मोबाइल फॉरेंसिक वैन से अपराध नियंत्रण को मिलेगी धार

    जगदलपुर. बस्तर संभाग में अपराध जांच को तकनीकी मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. जगदलपुर में मोबाइल फॉरेंसिक वेन का शुभारंभ किया गया. यह अत्याधुनिक वेन…

    दंतेवाड़ा में IED मिलने से हड़कंप, CRPF की BDS टीम ने समय रहते किया डिफ्यूज

    दंतेवाड़ा. एंटी नक्सल ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन के दौरान जवानों को आज बड़ी सफलता हाथ लगी. जवानों ने जंगल के रास्ते में जमीन में छिपाकर रखे गए आईईडी को खोज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी