दुष्यंत कुमार गौतम बोले – सेवा परमो धर्म है राजनीति में, वो ही चुनाव जीतते हैं

देहरादून.
केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच लगातार जा रहे हैं। नेता वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। केदारनाथ चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस केदारनाथ में आई आपदा को लेकर जनता के बीच जा रही है। जिस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि कांग्रेस आपदा में अवसर तलाश रही है, लेकिन राजनीति में सेवा परमो धर्म है। सेवा करने वाले ही चुनाव जीतते हैं।

दुष्यंत कुमार गौतम ने रविवार को पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के लोग आपदा की बात करें तो यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण लगता है। उनके समय में जो आपदा आई थी, उन्होंने उस दौरान किस तरह से काम किया था, वहां की जनता भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम से विशेष लगाव है, जिसकी वजह से आज केदार घाटी को पूरी तरह से विकसित किया जा चुका है। यहां जो विकास हुआ है जनता इसे स्वीकार करती है। राजनीति क्षेत्र में सेवा परमो धर्म है। सेवा ही वाले चुनाव जीतते हैं। ये देवभूमि है, यहां के लोग उन्हें नहीं चुनेंगे। झूठ की राजनीति करने वालों को जनता नकार देगी। केदारनाथ की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है।

बता दें कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। 90540 मतदाता 173 पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां, पंजीकृत मतदाताओं में 44765 पुरुष और 45775 महिलाएं शामिल हैं। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए साख का सवाल भी बन चुका है।

admin

Related Posts

आर्मी जनरल के साथ मारपीट की खबरें, पाकिस्तान सरकार का अजीबो-गरीब बयान आया सामने

इस्लामाबाद   पाकिस्तान में एक बार फिर से सेना की थू-थू हो रही है. पूरे देश में पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की गंभीर चोटों को लेकर चर्चाएं हैं.…

बांग्लादेश में सत्ता पर BNP का कब्जा, जमात हाशिये पर; प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान की जीत को बताया ऐतिहासिक

ढाका  सत्ता के लिए 20 साल का इंतज़ार खत्म करते हुए, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) 13वें आम चुनावों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद अगली सरकार बनाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद